Gold Rate : एक हफ्ते में 3000 रुपये सस्ता हुआ सोना , जानिए 22 कैरेट सोने का रेट
Gold Rate Today : सोने के दामों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव होता रहता हैं। पिछले कई दिनों से सोने के दामों (gold rate 29 june) में बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज फिर सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। एक सप्ताह में सोना 3000 रुपये तक सस्ता हो गया है। आइये जानते हैं अब क्या हो गए हैं 22 कैरेट सोने के दाम।

HR Breaking News - (Gold Rate Updates)। इस हफ्ते में सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। बीते दिनों में भी सोने के दामों (gold price today) में नरमी देखने को मिली थी। सोने के दाम गिरने से सोना ग्राहकों को जहां मुनाफा हुआ है और सोना निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
वैसे तो सोने के दामों में निरंतर उतार चढ़ाव का दौर जारी रहता है, लेकिन एक वीक में सोना 3000 रुपये सस्ता हुआ है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में 22,24 कैरेट सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Rate) क्या चल रहे हैं।
प्रति 10 ग्राम पर इतने गिरे रेट
इस हफ्ते सोने के दामों (gold rate down) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 3,330 रुपये सस्ता होकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड (22K gold rate) भी 3,050 रुपये की गिरने के बाद 89 हजार 450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी में इतनी आई गिरावट
चांदी की कीमतों (Silver price) में 2200 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 1 लाख 7 हजार 800 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है। दिल्ली, कोलकाता, मुबंई में चांदी (mumbai silver rate) इसी भाव के आस-पास ट्रेड कर रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में भी चांदी की कीमतों में हलचल बनी रह सकती है।
महानगरों में सोने चांदी के रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम (delhi gold price) 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव (22K gold rate) लगभग 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के दाम 89 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास कारोबार कर रहे हैं।
अन्य शहरों में सोने के ताजा भाव
अन्य शहरों की बात करें तो अब अहमदाबाद, पटना, हैदराबाद, बैंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat sone ka bhav ) 89 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव 97,420 रुपये प्रति तोला पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ, जयपुर, गुरुग्राम, नोएडा में 22 कैरेट सोने का भाव (sone ka bhav) 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
इस वजह से आई सोने में गिरावट
एक्सपर्ट के मुताबिक सोने में लगातार गिरावट (gold rate fall) आने के पीछे कई कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर में बढ़ौतरी होने के कारण सोने की कीमतों (Gold Rate down ) में गिरावट देखी जा रही है।
शेयर बाजार को भी अब कुछ मजबूती मिली है। इजराइल-इरान में युद्ध विराम के संकेतों के चलते भी सोने चांदी की कीमतों (Silver Rate ) में कमी देखने को मिली है।