home page

Gold Rate : फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 5000 रुपये का आया उछाल, साल के अंत तक ये होंगे दाम

Gold Rate :सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस साल सोने के दाम करीब 18% बढ़ चुके हैं। पिछले साल के अंत से शुरू हुए सोने के दाम इस साल की शुरुआत से रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे हैं और यह बढ़ोतरी निरंतर जारी है। अब निवेशकों के मन में सवाल आ रहा है कि सोना (Gold Rate) आखिर कहां जाकर रुकेगा। साल के अंत तक सोने के भाव कितने हो जाएंगे। आईए जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ- 

 | 
Gold Rate : फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 5000 रुपये का आया उछाल, साल के अंत तक ये होंगे दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक बार फिर से अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सोने में अचानक 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद फिर से सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ दिन दाम कम जरूर हुए लेकिन फिर से सोने के दाम रफ्तार पकड़ चुके हैं। सोना ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। 

 

 

क्या चल रहा है सोने के दाम 
 

सराफा बाजार में सोने की कीमत 96000 को पार कर चुकी है। 24 कैरेट सोने (Gold Rate) की कीमत 96200 प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने (Gold Rate) की कीमत 89700 प्रति तोला चल रही है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

चांदी में शनिवार को ₹2400 की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत फिर से एक लाख के करीब पहुंच गई है। फिलहाल चांदी का भाव 97,700 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम 
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता के चलते सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालकर सोने (Gold Rate) में निवेश करने को सुरक्षित विकल्प माना है। जिसके चलते सोने के दाम एक बार फिर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं। 

सोने के दाम में आई बढ़ौतरी
 

तीन दिन में सोने के भाव करीब 5000 रुपये प्रति तोला तक बढ़ गए हैं। शनिवार को सोने (Gold Rate) के भाव एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए। बीते दिन के मुकाबले 24 कैरट सोने की कीमतों में 900 रुपए का उछाल आया। वही 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 800 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ प्लान को लेकर घोषणा कर दी है और इसे लागू करके फिर से होल्ड पर डाल दिया है जिससे बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। वहीं चीन और अमेरिका के बीच चल रही टैरिफ वार भी सोने के दाम (Gold Rate) को बढ़ा रही है। 


 

कब तक एक लाख के पार पहुंच जाएगा सोना 
 

सोने में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत तक सोना बड़ी आराम से एक लाख को क्रॉस कर जाएगा। यह सोने (Gold Rate) का एक नया कीर्तिमान होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोने के दाम इस साल के अंत तक एक लाख को पार करते दिखाई दे रहे हैं।