home page

Gold Rate : सोने की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिये 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत

Gold Rate Down : इस साल की शुरुआत से ही सोने के भाव (Gold Price Today) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। 5-6 माह से सोने के दामों में हर दूसरे दिन बढ़ौतरी ही हुई है। अब सोने के लगातार बढ़ रहे दामों पर अचानक ब्रेक लग गया है। इससे लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो पहले 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट (gold rate 22 june) जरूर जान लें।

 | 
Gold Rate : सोने की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिये 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत

HR Breaking News - (gold price update)। इस महीने का आखिर सप्ताह सोना खरीददारों के लिए सबसे खास साबित हो सकता है। अब तक बढ़ते आ रहे सोने का भाव (gold latest price) आज धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है।

कई दिनों से सोने के बढ़ते रेट ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। सोने की बढ़ती कीमतों (gold price 22 june 2025) पर अचानक ब्रेक लगने से आम ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि रेट अब भी चौंका रहे हैं। इसलिए सोने की खरीददारी से पहले सोने की अलग अलग कैटेगरी अनुसार लेटेस्ट रेट जरूर जान लें। 

एक सप्ताह से भाव में गिरावट का दौर जारी -


सोने की कीमतें (gold rate today) पिछले कई माह से हाई लेवल पर ट्रेड कर रही थीं। पहली बार प्रति तोला सोना अप्रैल में 1 लाख रुपये से पार हुआ था। इसके बाद मई में यह 1 लाख से नीचे आया और फिर 1 लाख रुपये से पार हुआ। अब फिर सोने के रेट गिरे हैं, एक सप्ताह में ही सोने की कीमत (sone k abhav) काफी गिर गई है। प्रति 10 ग्राम के हिसाब से यह 930 रुपये कम हो गया है। इसके बावजूद जून में सोने की कीमतों (sone ki kimat) में कुछ हद तक उछाल आया है। 

इन शहरों में यह है सोने का भाव - 


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (delhi gold price today) अब पहले से कुछ कम हुई हैं। यहां पर 1 ग्राम सोना 10,090 रुपये यानी 1 लाख 900 रुपये तोला के हिसाब से बिक रहा है। 22 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 92,500 रुपये (22 carat gold rate) प्रति तोला हो गई है। यह 9250 रुपये प्रति ग्राम है। अगर बात करें 18 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत 7,570 रुपये प्रति ग्राम है।


 - पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में 24 कैरेट वाले 1 ग्राम सोने की कीमत (24 carat gold price) 10,075 रुपये है। 22 कैरेट सोना यहां पर 92350 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 9235 रुपये का एक ग्राम और 18 कैरेट सोना 75560 रुपये (18 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम यानी 7556 रुपये का एक ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है। 


- आर्थिक नगरी मुंबई में 24 कैरेट सोना (mumbai gold price) 10,075 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है। इस शहर में 22 कैरेट सोने की कीमत  9,235 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,556 रुपये (18 carat gold price) प्रति ग्राम चल रही है।


- इसके अलावा चेन्नई में आज 22 जून को  24 कैरेट सोने की कीमत (chenai gold price) 10,075 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। इसी शहर में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 9,235 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,600 रुपये प्रति ग्राम बनी हुई है। 


चांदी का ताजा भाव -


चांदी की कीमतें (silver price today) भी इस समय उतार चढ़ाव पर चल रही हैं। आज चांदी का भाव 1 लाख 10 हजार रुपये किलो पहुंच गया है। प्रति ग्राम के हिसाब से अधिकतर शहरों में चांदी का रेट (silver rate update) 110 रुपये है।  

महानगरों में भी चांदी की कीमत यही बनी हुई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के अलावा कई और बड़े शहरों में चांदी की कीमत (chandi ka bhav) 1 लाख किलो से पार ही है। हैदराबाद में तो यह और भी महंगी है, यहां पर चांदी का भाव (silver rate in hyderabad) 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो है।