Gold Rate : नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, सातवें आसमान पर पहुंच गए 18 से 24 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold Rate Today :सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। 30 मार्च से नवरात्र शुरू हुए थे। इसके बाद सोने (Gold Rate) की कीमतों ने रिकॉर्ड स्थापित किया है। अब नवरात्र के चौथे दिन सोने के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। 2 अप्रैल को सोने के ताजा भाव क्या हैं, सोने की कीमतों ने क्या नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जानिए।
HR Breaking News (Gold Rate Today) नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड दर्ज किए थे। सोने की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले तीन महीने में सोने की कीमतों ने नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। निवेशकों के साथ-साथ अन्य सभी लोगों की निगाहें भी सोने के दाम पर लगी हुई हैं।
नवरात्र में सोने के भाव
30 मार्च से नवरात्र की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के साथ नवरात्र के चौथे दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने (Gold Rate) की विभिन्न कीमतें चल रही हैं। चौथे नवरात्र के दौरान दिल्ली में सोना की कीमत 93,000 रुपये के रिकॉर्ड पर दर्ज की गई है।
वहीं, कल सोने के भाव आज के मुकाबले 100 रुपये कम थी। आज सोने की कीमतों में 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 2 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 85,000 रुपये रही है।
दो अप्रैल को चांदी के भाव
वर्ष 2024 के अंत से ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। साल 2025 के शुरुआती महीनों में ही सोने-चांदी (Gold Silver Price) के भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। चलिए जानते हैं 2 अप्रैल को चांदी के भाव क्या रहे हैं।
चांदी में भी जबरदस्त बढ़ौतरी
नए वित्त वर्ष के दूसरे ही दिन 2 अप्रैल को चांदी की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में सोने के बाद चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। 2 अप्रैल 2025 को चांदी (Silver Rate) की कीमत 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इस कीमत के अनुसार चांदी के रेट में तकरीबन 2000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में चांदी की बढ़ती कीमतों का प्रभाव देखने वाला रहेगा
महानगरों में सोने के ताजा भाव
देश की राजधानी दिल्ली में 2 अप्रैल 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 85,260 रुपये रही। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना की कीमत 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलाव मुंबई में सोने की कीमत दिल्ली के मुकाबले कम दर्ज की गई है। मुंबई में 22 कैरेट सोना की कीमत 85,110 रुपये हैं। वहीं, यहां 24 कैरेट सोना की कीमत 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कल के मुकाबले सोने के रेट में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
शहर 22 कैरेट सोने के भाव 24 कैरेट सोने के भाव
दिल्ली 85,260 93,000
चेन्नई 85,110 92,850
मुंबई 85,110 92,850
कोलकाता 85,110 92,850
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव
पिछले कुछ समय से सोने के भाव (Gold Rate) लगातर बढ़ते जा रहे हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती कीमतें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोने के रेट बढ़ने के पीछे काफी कारण रहे हैं। इसके पीछे वैश्विक बाजार में अस्थिरता, डॉल्रर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना, सोने की बढ़ती डिमांड कुछ प्रमुख कारण हैं।
इसके अतिरिक्त कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने भी भारी मात्रा में सोना खरीदा है। मौजूदा समय में निवेशक सोने को निवेश का बेहतरीन माध्यम मान रहे हैं। इसी के चलते सभी देश मांग से कहीं ज्यादा सोनो एकत्रित कर रहे हैं। इन सभी पहलुओं के चलते सोने की कीमतों पर असर पड़ रहा है।
हमारे देश में अनेक कराणों के चलते सोने (Gold Rate) की कीमतों में बदलाव दर्ज किया जाता है। इसमें वैश्विक बाजार की कीमतें, सरकार के द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स, कई देशों का ट्रैरिफ और रुपये की कीमत में बदलाव शामिल हैं।
