Gold Rate : अचानक 1500 रुपये बढ़ा सोना, पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर दाम, 10 ग्राम सोने के लिए अब इतने चुकाने होंगे
Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अचानक सोने के दामों में 1500 रुपए की बढ़त ने लोगों को हैरान कर दिया है। पहली बार सोना इस रिकार्ड स्तर पर जा पहुंचा है। सोने के दाम (Gold Rate) निरंतर बढ़ ही रहे हैं। इस साल सोने के दाम 23 से 25% तक बढ़ चुके हैं, वही अप्रैल महीने में दाम 6 से 7% बढ़ चुके हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना सोमवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। आज तक सोना इतना महंगा कभी नहीं हुआ था, जितना इस सोमवार को जा पहुंचा है।
आम लोगों की पहुंच से सोना लगातार बाहर होता जा रहा है। जहां शादियों का सीजन चल रहा है और लोगों को गहनों की जरूरत है वहां पर सोना लोगों के आंसू निकाल रहा है।
पिछले साल शुरू हुई थी तेजी
सोने के दामों में तेजी पिछले साल शुरू हुई थी। 2024 के अंत से सोने (Gold Rate) के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं, वही 2025 की शुरुआत में सोने के दामों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली, जो की निरंतर जारी है।
इस वजह से बढ़ रहा सोना
सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे पहला कारण अमेरिका की नीतियां है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स का ऐलान किया गया, जब से ही सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यूएसके के प्रेसिडेंट की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स को लेकर लिस्ट भी जारी की गई, जिसके बाद सोने ने और ज्यादा उछाल लगाई।
वहीं चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध बढ़ गया है। इस वजह से बाजार में अनिश्चितता होने के कारण लोगों ने निवेश के लिए सोने (Gold Rate) को सुरक्षित माना है और सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है।
निवेशकों की बल्ले बल्ले, आम लोगों के लिए हुई मुश्किल
सोने में निवेश करने वालों के लिए सोने के भाव बढ़ने (Gold Rate) से बल्ले बल्ले हो गई है तो वहीं आम लोगों के लिए मुश्किल होती जा रही है। जिन लोगों को मांगलिक कार्यों के लिए सोने की आवश्यकता है, वह लोग सोना खरीद पाने में असमर्थ होते जा रहे हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने की मांग लगातार कम हो रही है। आम लोगों ने 35 से 40% तक सोना कम खरीदा है, वहीं लोग अब हल्की ज्वेलरी खरीदना ज्यादा प्रेफरेंस कर रहे हैं।
अचानक 1500 रुपये बढ़े दाम
सोने के दामों में सोमवार को अचानक 1500 रुपये की तेजी आई है। ग्लोबल मार्केट और घरेलू सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने ने फिर से एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 96000 को क्रॉस कर गया है जो आज तक नहीं हुआ था। पहली बार एक तोला सोना 96000 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है।
क्या चल रहा है सोने का दाम
एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़ा है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,493 रुपये बढ़त के साथ खुला। यह 1.57 फीसदी बढ़कर 96,747 रुपये तोला पर पहुंच गया है। इसके बाद सोना कम होते हुए 96,600 रुपये तोला पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल
सोने के दामों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल आया है। जब तक अमेरिका और चीन के बीच कोई समाधान नहीं होता है, सोने के ब्रेक लगना मुश्किल ही लग रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 3,400.86 डॉलर प्रति औंस के पर पहुंच गया है। यहां भी यह नया रिकॉर्ड है।
आगे क्या रहेंगे दाम
सोने के दाम आगे भी बढ़त में ही देखे जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल के अंत तक सोना 1 लाख 38 हजार रुपये तक भी चला जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। सोना रोजाना ही बढ़ौतरी पर कारोबार कर रहा है। अभी व्यापार टेंशन कम नहीं हुई है, जिससे आगे दाम तेज रहने की संभावना है।