Gold Rate : 1982 रुपये सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना, 12 महीने बाद इतने होंगे सोने के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में सोने की कीमतो पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सोने की कीमतों (Gold Rate) में कटौती होने से जहां आम लोगो को राहत मिल रही है।
वहीं, निवेशकों के लिए कीमतों में यह कटौती मुसीबत साबित हो सकती है। ऐसे में कीमतों को लेकर विशेषज्ञों की राय जाननें के लिए पढ़ें हमारी खबर।
सोने ने स्थापित किए कई कीर्तिमान
हमारे देश में सोने व चांदी का विशेष महत्व है। इस साल सोने की कीमतों (Gold Rate) में हो रही बढ़ोतरी ने सबको हैरान कर रखा है। वैसे तो सोने की कीमतें पिछले साल के अंतिम माह से ही बढ़ने लगी थी, लेकिल वर्ष 2025 में अब तक सोने की कीमतों ने अब तक कई बार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
अभी इस साल के सिर्फ 6 महीने ही बीते हैं, लेकिन सोने के रेट कई बार अपने ऑल टाईम हाई पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में जहां सोने में निवेश करने वाले खुश हैं तो आम लोगों को कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से परेशानी का सामना करना पड़ है। सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। हालांकि इस दौरान निवेशकों को सोने में निवेश करने से काफी अच्छा रिर्टन मिलने वाला है।
सोने की कीमत में आएगी गिरावट
पिछले दिनों सोने की कीमतों (Gold Rate) में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़त के बाद अब कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं । उनके अनुसार इरान व इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बावजूद सोने की कीमतों में कटौती ही दर्ज की जा रही है।
साथ ही इस दौरान फिलहाल टैरिफ वॉर भी इतना असर नहीं दिखा रहा है। इस दौरान कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक समय के साथ धीरे-धीरे बाजार में मौजूद अन्य विकल्पों की ओर बढ़ जाएंगे। इससे सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट आती रहेगी। ऐसे में सोने की मांग जहां कम होगी तो इसकी आपूर्ति और अधिक होगी।
जानें सोने की कीमतों में आएगी कितनी गिरावट
एक मीडिया रिर्पोट के अनुसार आने वाले दो महीनों में सोने के रेट में 12-15 फीसदी तक कम हो सकती हैं। वहीं, एक दूसरी रिर्पोट में यह अनुमान लगाया गया है कि आने वाली तिमाही, यानी जुलाई से सितंबर तक सोने के रेट 3100 डॉलर प्रति औंस से 3300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सोने के रेट (Gold Rate) 95 हजार के करीब हो सकते हैं।
2026 में कितने होंगे सोने के रेट
एक मीडिया रिर्पोट के मुताबिक सोने की कीमतें (Gold Rate) 2500 से 2700 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच सकती हैं। इसके अनुसार एक साल में देश में सोने की कीमत घरेलू मुद्रा के अनुसार 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएंगे। देश के कई विशेषज्ञों ने भी इस मीडिया रिर्पोट से सहमति जताई है। इस हिसाब से 12 महीने बाद सोना काफी सस्ता हो जाएगा।
16 जून के बाद से लगातार कम हो रही कीमतें
16 जून को सोने की कीमतें अपने ऑल टाईम हाई पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद से लगातार सोने के दाम में गिरावट आ रही है। एमसीएक्स पर 16 जून को सोने की कीमत (Gold Rate) रिकॉर्ड हाई 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, इसके बाद से सोने के रेट में जो गिरावट हुई है। उसके बाद शुक्रवार को सोना 99,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। सोने की कीमते गुरुवार के मुकाबले 13 रुपये कम हुई तो यह अपने ऑल टाइम हाई से 1982 रुपये कम दर्ज हुए हैं।