Gold Rate : हो गया मालूम, नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Rate :सोने के दाम इन दिनों उतार-चढ़ाव के दौर से चल रहे हैं। किसी दिन दाम बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं तो कभी फिर से धड़ाम हो जा रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई है कि नवंबर तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे। आईए जानते हैं, नवंबर में 10 ग्राम सोने का कीमत कितनी होगी।

HR Breaking News (Gold Rate) 2025 में सोने के दाम लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पहले दिन से ही सोने के दामों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने के दामों में बढ़ोतरी से आम लोगों को परेशानी हुई है। जबकि निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई है। इस साल सोने के दाम लगातार बढ़ते गए हैं। सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है।
34% तक का दिया सोने ने रिटर्न
सोने के दामों (Gold Rate) में इस साल इतनी बढ़ोतरी हुई है कि 34% तक का रिटर्न सोने ने दिया है। साल की शुरुआत में सोने के दाम 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थे जोकि 22 अप्रैल को अपने हाईएस्ट स्तर पर पहुंच गए थे। 22 अप्रैल को सोने के दाम (Gold Rate) एक लाख हो पार कर गए थे।
आम ग्राहकों ने बनाई सोने से दूरी
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने से आम ग्राहकों को दिक्कत हुई है। सोने के दाम बढ़ने के कारण मार्केट में आभूषण बिक्री 16 साल बाद 25% कम हुई है। यह 2025 की पहली तिमाही का आंकड़ा है।
वहीं निवेश के नजरिए से सोने में 10 साल बाद बदलाव आया है। निवेशकों ने 7% ज्यादा सोना खरीदा है। यह आंकड़े सोने के बदलते ट्रेंड को दिखा रहे हैं।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के कारण भी सामने आए हैं। सोने का दाम बढ़ने का सबसे बड़ा कारण निवेशक रहे हैं। निवेशकों ने सोने में निवेश किया तो सोने की मांग बढ़ी और जिससे सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ गए। अब सवाल आता है कि निवेशकों ने सोने में निवेश क्यों किया।
दरअसल अमेरिका की ओर से दुनिया भर के देशों में टैरिफ को लेकर फैसले लिए गए। जिससे विश्व में ट्रेड वॉर जैसी स्थिति बन गई। इस स्थिति में शेयर बाजारों में काफी उथल-पुथल होने लगी। इसी उथल-पुथल में निवेशकों ने बड़े नुकसान से बचने के लिए अपने एसेट को सोने में लगाया। सोने को एक सुरक्षित एसेट माना जाता है।
सोना (Gold Rate) अच्छा रिटर्न देता है। अगर अच्छा रिटर्न भी ना दे तो कम से कम नुकसान ज्यादा बड़ा नहीं होता। पिछले 11 साल में सोने ने आठ बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इससे निवेशक सोने की ओर आकर्षित हुए हैं।
नवंबर तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर एक्सपर्ट अंकित वर्मा का कहना है कि साल के अंत तक सोना 100000 को क्रॉस कर जाएगा। वहीं नवंबर में देश के महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली का आगमन है। दीपावली पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में उस समय सोने की मांग बढ़ जाएगी। वहीं नवंबर दिसंबर में शादियों का सीजन भी चलता है जिस वजह से मांग दोगुनी होगी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवंबर तक सोने के दाम 98000 से लेकर 105000 के बीच ट्रेड कर सकते हैं।