home page

Gold rate : आ गई रिपोर्ट, 2027 तक इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Prediction : सोने के दाम इस समय न थमने वाली रफ्तार पकड़े हुए हैं। हालांकि सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक्सपर्ट्स ने पुर्वानुमान जताते हुए बताया कि 2027 तक सोने की कीमत (sone ka bhav) कितनी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि 2027 तक 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। 

 | 
Gold rate : आ गई रिपोर्ट, 2027 तक इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोने का भाव

HR Breaking News - (Gold price hike)। हर कोई सोने की भविष्य के दामों के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाता है। इसको लेकर हाल ही में एक नई रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि 2027 तक सोने के दामों (Gold Price Today) में आने वाले उतार चढ़ाव का पूरा ब्योरा भी दिया गया है और इस बात की जानकारी दी गई है कि आने वाले समय में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी। 


2025 में इस तरह सोने की कीमतों में आएगा उछाल-


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस समय 3,200 डॉलर प्रति औंस (gold price in USA) के करीब बना हुआ है। 2025 में भारतीय सराफा बाजार में इस साल की शुरुआत से ही सोने ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया जा रहा है। इस साल सोने की कीमत (gold rate today) में जबरदस्त बढ़ौतरी देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्‍यादा जोखिम वाले हालात में सोना 2025 के अंत तक अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है। भारत में इसी साल में 10 ग्राम सोना 1 लाख से पार होने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। 


सोना-चांदी की ताजा कीमतें-


आज 24 कैरेट सोने की कीमत 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही हैं, जोकि कल 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,660 रुपये और 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,180 रुपये हो गई है। आज चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं कल यही कीमत 1,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। 


सोने की कीमतों में लगातार बढ़ रहा है निवेश-


सोने में निवेश (gold investment) अब लगातार बढ़ता चला जा रहा है। यह अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार की कारण से भी बढ़ रहा है। इस तनाव के बीच सोना निवेश (gold investment tips) का सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। इसे आर्थिक मंदी से बचने का एक नया तरीका माना जा रहा है। कई देशों के बीच इस समय संघर्ष और तनाव जारी रहा है। इसकी वजह से सोने में निवेश लगातार बढ़ता चला जा रहा है। 


केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीददारी जमकर की जा रही है, जो सोने की मांग और कीमतों में भी बढ़ौतरी को दरशा रही है। वैश्विक जोखिम के दौर में सोना बेहतर संपत्ति बनता रहा है। इसकी वजह से सोने की कीमत (gold price 22 april) लगातार बढ़ता चला जा रहा है। यह निवेशकों के लिए काफी लाभकारी है हालांकि ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।


सोने की कीमतों में बढ़ौतरी की वजह-


सोने की कीमतें (sone ki kimat) बढ़ने के पीछे कई वजह बताई जा रही है। भारत में ब्याह शादी के सीजन में सोने की मांग में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है। इसका प्रभाव सोने की कीमतों पर पड़ता है। अमेरिकी ट्रेजरी की ज्‍यादा बिक्री होने पर व डॉलर में कमजोरी से भी सोने में निवेश (gold buying tips) बढ़ता चला जा रहा है। इसका प्रभाव सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।


घरेलू व वैश्विक परिस्थितियां, बाजारी हालात, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक कारणों से भी सोने की कीमतें अप डाउन होती रहती हैं। सोने के आयात शुल्क, टैक्स, जीएसटी (GST on gold) व मेकिंग चार्ज में बढ़ौतरी होने की वजह से भी सोने की कीमतों में बढ़ौतरी देखी जा रही है। हालांकि इस साल सोने की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है। 


जानिये क्या हैं एक्सपर्ट्स का मानना-


एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल 2027 तक सोने की कीमत (gold price in 2027) सातवें आसमान पर पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस साल के अंत तक ही रेट काफी बढ़ जाएंगे। साल 2025 की शुरुआत gold price in 2027 सोने के दामों में जो तेजी देखने को मिली थी, वही 2026 की शुरुआत में जारी रहती है तो सोने के रेट (gold rate in 2026) आम आदमी की पहुंच से बाहर होंगे।

अंतराष्ट्रीय बाजार में जनवरी 2027 तक सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस से अधिक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। भारत में प्रति तोला सोने की कीमत (sone ka bhav) करीब सवा लाख हो सकती है। 


2027 में बढ़ेंगी सोने की कीमतें-


2027 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सोने की अधिकतम कीमत 3,795 डॉलर प्रति औंस (sone ka bhav) पहुंच सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक 2027 की शुरुआत में सोने की कीमत 3,320 डॉलर प्रति औंस तक होने की उम्मीद है। छह माह में यह बढ़कर लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में भी 10 ग्राम सोने की कीमत (gold rate in india) 2027 की शुरुआत में 1 लाख 15 हजार से शुरू होकर साल के अंत तक सवा लाख के आंकड़े को पार कर सकती हैं।