Gold Rate : लगातार महंगा होने के बाद सस्ता हुआ सोना, जान लें आज का ताजा रेट
HR Breaking News - (Gold Rate)। वैसे तो सोने की डिमांड सारा साल बरकरार रहती है, लेकिन शादी-ब्याह के सीजन में या फिर किसी खास मौके पर इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है। अब दो-तीन दिनों में सोने की कीमतों में खूब उछाल देखने को मिल रहा था। लेकिन आज 21 मार्च को सोने की कीमतों में पर ब्रेक लग गया है। आज आपके पास सस्ते में सोना खरीदना का सुनहरा मौका है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड (22 and 24 carat gold price) के रेट क्या चल रहे हैं।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमत-
अगर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi gold rate) की बात करें तो यहां के सर्राफा बाजार में आज गुड रिटर्न्स पर गोल्ड 440 रुपये प्रति 10 टूट गया है। इस गिरावट के बाद आज राजधानी में सोने कीमत (Sone Chandi ka Taja Rate) 90,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai me gold price) में आज 21 मार्च को 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड 440 रुपये की गिरावट के साथ 90,220 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज आपके पास सोने में निवेश का सुनहरा मौका है।
चेन्नई में कितने घटे सोने के दाम-
दिल्ली, मुंबई की तरह ही चेन्नई में भी सोने की कीमतों (Gold-Silver Price, 21 march) में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन के मुकाबले चेन्नई में आज 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 440 रुपये की गिरावट आई है। चेन्नई में आज गोल्ड 90,220 रुपये (Aaj ka sona chandi ka bhav) पर कारोबार कर रहा है।
MCX पर सोने-चांदी के भाव-
सर्राफा बाजार के साथ ही आज वायदा बाजार में भी सोने की कीमत (gold price in futures market) में गिरावट देखने को मिल रही है। जो गोल्ड अप्रैल में एक्सपायर होने वाले है, उस गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में 242 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी देखी गई है। आज 21 मार्च को MCX पर गोल्ड (MCX Gold rate) 88,464 रुपये के साथ कारोबार कर रहा है।
सोने के साथ ही बात करें चांदी की तो आज चांदी में भी आज नरमी देखी गई है। आज 21 मार्च को प्रति किलो चांदी की कीमत में 562 में रुपये की कमी आई है, जिसके बाद आज चांदी 98830 रुपये के साथ कारोबार कर रही है।
