home page

Gold Rate : फिर गिर गए सोने के दाम, 22, 24 कैरेट सोने के किस शहर में क्या रह गए दाम

Gold Rate :सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला अभी जारी है। एक बार फिर से सोने में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम गिरकर लगातार करेक्शन जारी है। सोना फिर से आम आदमी की रिच में आता जा रहा है। सोने के दामों में गिरावट की वजह टैरिफ वॉर का शांत होना है। 

 | 
Gold Rate : फिर गिर गए सोने के दाम, 22, 24 कैरेट सोने के किस शहर में क्या रह गए दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ौतरी के दौर से गुजरने के बाद अब लगातार गिरते जा रहे हैं। सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने हाई से काफी नीचे आ चुका है। सोने के दाम कुछ दिन पहले तक एक लाख के पार खड़े थे, लेकिन अब 1 लाख प्रति 10 ग्राम से 24 कैरेट सोना काफी नीचे आ चुका है। 

 

 

यह है सोने के दाम गिरने का कारण


सोने के दाम (Gold Price down) गिरने के पिछे भूराजनीतिक हलचल है। यूएसए की ओर से टैरिफ को लेकर उठाए गए कदम अब बेअसर होते देख रहे हैं। वहीं, कुछ दिन पहले इजराइल इरान के बीच संघर्ष तेज होने पर सोने के दाम बढ़े थे। 

अब संघर्ष विराम के बाद सोने के दामों को झटका लगा है। इसका सीधा सीधा कारण यहीं है कि दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चितता का माहौल अब नहीं रहा है।

निवेशक अब अपनी पूंजी को सेफ हेवन यानी सोने से सुरक्षित करके डबल डिजिट में मुनाफे के लिए फिर से बाजारों में लौट गए हैं। 

कितने रह गए सोने के दाम
 

मंगलवार 1 जुलाई को सोने के दाम कल के मुकाबले कम हुए हैं। बुलियन मार्केट के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,500 रुपये के लगभ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 89,300 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।  

दिल्ली मुंबई में सोने के दाम


सोने के दाम दिल्ली मुंबई में कम ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 89,440 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड के रेट 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

इसी, प्रकार मुंबई में सोने की कीमत अलग है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।  


बाकी बड़े शहरों में सोने के दाम
 

चेन्नई

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,290
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,410

 
कोलकाता    

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,280
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,400

जयपुर

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,430
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,550

नोएडा

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,430
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,550

गाजियाबाद

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,430
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,550 

लखनऊ
 

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,430
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,550

बंगलुरु
 

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,300
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,420

 
पटना 

  • 22 कैरेट सोने के दाम 89,300
  • 24 कैरेट गोल्ड रेट 97,420

नोट- सर्राफा बाजार में सोने की कीमत हर बाजार के हिसाब से थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती है। यह कीमत 10 ग्राम सोने की है। 

क्या चल रहे हैं चांदी के दाम 


चांदी के दामों (Silver Price) में भी बदलाव दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत मंगलवार को 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। चांदी के दाम पिछले 10 दिन में काफी बदल गए हैं। 

News Hub