Gold Rate : सोना गिरा धड़ाम, कीमतों में 5 हजार से ज्यादा की गिरावट, एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या रहेगा हाल
Gold Rate Fall : सोना कई दिनों से हाई रेट पर ट्रेंड कर रहा था। अब धड़ाम से सोने के भाव (Gold Price Down) जमीन पर आ गिरे हैं। प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 5 हजार रुपये से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अचानक आई इस गिरावट के बाद विशेषज्ञों ने आने वाले समय में सोने की कीमतों (gold rate prediction) का अनुमान लगाया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जानिये आगे क्या रहेगा सोने का भाव।

HR Breaking News - (gold price) इस साल सोने के भाव ने ग्राहकों के खूब पसीने छुड़ाए हैं। अब अचानक रेट गिरने से आम ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। प्रति तोला सोने के भाव (gold rate fall down) में 5 हजार रुपये से भी अधिक की गिरावट आने के बाद लोगों में सस्ते रेट पर सोना खरीदने की होड़ सी मची है।
पूरे सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। सोने सहित चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में जून माह की शुरुआत से ही उतार चढ़ाव चल रहा था। अब जाकर एकदम से रेट गिरे हैं, जिसके कई कारण बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने भी आगामी समय में सोने के भाव (gold rate today) को लेकर कई अहम जानकारी साझा की हैं, जानिये विस्तार से नीचे खबर में।
निवेशकों को लगा तगड़ा झटका-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों (gold price 27 june) में भारी उठापटक चल रही है। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध पर कुछ विराम लगने से सोने के भाव कम हुए हैं। शेयर मार्केट में तेजी आने से भी निवेशक सोने से विमुख हुए हैं। यह भी सोने का भाव (gold rate update) गिरने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि इससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। मिडल ईस्ट में तनाव कम होने से भी सोने के रेट (latest gold price) गिरे हैं। हालांकि कुछ एक्सपर्ट मान रहे हैं कि लॉन्ग टर्म के बाद सोने के दाम विश्व स्तर पर 4,000 डॉलर तक पहुंच सकते हैं।
MCX पर भी गिरे सोने के दाम -
MCX पर सोने के रेट (MCX gold price) अब तक की रिकॉर्ड हाई से करीब 5 प्रतिशत या 5,448 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुके हैं. शुक्रवार को सोने का रेट (sone ka bhav)1,457 रुपये गिरकर 95,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी महीने प्रति तोला सोना एक लाख के भाव को पार कर चुका है, अब इसमें गिरावट आई है।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का-
हालिया रिपोर्टों के अनुसार मिडल ईस्ट में अब तनाव कम हुआ है। इस कारण सोने के दाम गिरे हैं। हालांकि सोने के भाव (gold price) में गिरावट का यह दौर कम ही समय रहने वाला है, आने वाले समय में सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी और फेस्टिव सीजन सोने के भाव (sone ka taja bhav) में तेजी ला सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स ये भी मान रहे हैं कि सोने के दाम तेजी से बढ़ने की संभावना अधिक नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने के भाव में तगड़ी उठापटक-
इंटरनेशनल मार्केट में सोना चांदी की कीमतों (gold silver rate today) में तगड़ी उठापटक देखी गई है। US डॉलर इंडेक्स (dollar index) गिरने के कारण इनमें तेजी दिखी है। डॉलर का रेट तीन साल में सबसे निचले स्तर पर चला गया है। औसत रूप से ग्लोबल शेयर बाजार (stock marked prediction) में तेजी आई है, इसलिए सोने की कीमतें एक सीमा तक ही हाई हो पाई हैं। अब सोने का भाव (gold rate 27 june 2025) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3345 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है।
इस साल तेजी से बढ़े थे सोने के रेट-
सोने के रेट (sone ka aaj ka bhav) में इस साल के शुरू से ही उछाल आया है। अप्रैल और जून में तो यह प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1 लाख से भी पार हो गया था। अब फिर रेट गिर गए हैं। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिला है। समय पर सोने के रेट (gold price) में उतार चढ़ाव आता रहता है, इसके बावजूद पिछले 10 साल में सोने ने लगभग 180 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यानी सोने (gold investment) में लॉन्ग टर्म में तगड़ा मुनाफा निवेशकों ने कमाया है।