home page

Gold Rate : अचानक धड़ाम गिरा सोना, इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Price Today : सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। जनवरी 2025 में 75 से 76 हजार रुपये प्रति तोला मिलने वाला सोना 1 लाख के करीब जा पहुंचा है। लेकिन हाल ही में सोना (Gold Price) खरीदारों के लिए एक गुड न्यूज आई है। बता दें कि आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। 

 | 
Gold Rate : अचानक धड़ाम गिरा सोना, इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट 

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने का भाव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से इस साल मे सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने (Gold Price Hike) में ऐसी तेजी बीते एक दशक में नहीं दिखी है। 


इस साल (2025) में अब तक सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। लेकिन अब इसकी बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है। आज सोने (sone ke rate) में बड़ी गिरावट आई है। आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 805 प्रति 10 ग्राम टूटा है। 


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से गोल्ड की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट जारी की गई है उनके अनुसार, 24 कैरेट सोना (sone ki kemat) सस्ता होकर 97,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कल शाम को इसका रेट 98,163 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।


चांदी का ताजा भाव - 


जहां आज सोने की कीमतों (Gold Price update) में गिरावट आई है वहीं, चांदी के दाम में इजाफा हुआ है। आज चांदी का लेटेस्ट प्राइस 104610 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, गुरूवार शाम को इसका रेट 104675 प्रति किलोग्राम रहा था। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने में आई बड़ी गिरावट (Gold Price Fall) से आम लोगों को राहत मिली है। 


23 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट - 


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट सोने की कीमत (23K Gold price) 96,968 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रही है। जोकि कल शाम को 5 बजे 97770 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के प्राइस से आज 802 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने का रेट कम हो चुका है।


आज इस रेट मिल रहा है 22 कैरेट सोना-


अगर आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22K gold rate) की  बात करें तो ये 89,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। वहीं, 12 बजे के करीब 18 कैरेट गोल्ड का भाव 73019 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड 56,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी दाम (sone ke rate) बिना 3 प्रतिशत के जीएमटी और मेकिंग चार्ज के होती है।


इस समय जारी किये जाते हैं सोने के भाव-


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए रेट (Gold Price on MCX) और आपके शहर के रेट में 1000 रुपये 2000 रुपये का फर्क हो सकता है क्योंकि सोने की ये कीमत बिना मेकिंग चार्ज और अन्य चार्जेस के है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA kya h) की तरफ से दिन में दो बार रेट जारी किया जाता है। पहली बार रेट 12 बजे और दूसरी बार रेट 5 बजे जारी किया जाता है।