Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोने का भाव, अब इतने हैं 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Rate Today : सोने के दामों में लगातार पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज फिर लगातार तीसरे दिन सोने के दाम (Gold Rate Update) लुढ़क गए हैं। सोने के दाम गिरने से सोना खरीदारों को राहत मिली है तो दूसरी ओर सोने के दामों (sone ka bhav) में कमी आने से निवेशकों की टेंशन बढ़ गई है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे हैं।

Hr Breaking News - (Gold Rate down)। जून महीने के आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बीते दिनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver price) में उछाल देखा जा रहा था। इस कारण 1 तोला सोना खरीदने में भी ग्राहकों के पसीने छूट रहे थे। अब अचानक सोने के दामों (gold price) में गिरावट आने से ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। सोना सस्ता होने पर सर्राफा बाजार में चहल पहल भी बढ़ी है। सोने के साथ अब चांदी के भाव (Gold Silver prices) में भी बदलाव देखने को मिला है।
सर्राफा बाजार में इतना सस्ता हुआ सोना-
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 27 जून को प्रति 10 ग्राम सोने के भाव (gold rate 27 june) में 930 रुपये की कमी आई है। वहीं चांदी के भाव में प्रति किलो पर 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने चांदी (sona chandi ka bhav) में गिरावट से गहने खरीददारों को राहत मिली है। अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1 लाख 7 हजार 900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
18 कैरेट सोने का यह है रेट -
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat Gold Rate Today) 73 हजार 640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता और मुंबई में 18 कैरेट सोना 73, 530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इंदौर और भोपाल में 18 कैरेट सोने का भाव (gold rate update) 73, 560 रुपये, चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव 74, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
भोपाल और इंदौर में आज 22 कैरेट सोना (22 carat Gold Rate) 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं जयपुर, लखनऊ, दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold price Today) 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 89,850 रुपये (mumbai gold rate) प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव -
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat Gold Rate) 98,070 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोना (Gold priceToday) 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 98, 020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone ka bhav) 98,020 रुपये प्रति तोला चल रहा है।
चांदी का ताजा भाव -
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली सहित कई शहरों में आज चांदी का भाव (Silver Rate Today) 1,07, 900 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद और केरल में चांदी का भाव और भी अधिक है। यहां पर चांदी 1,17,900 रुपये (chandi ka bhav) प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान -
भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standard Organization) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए अलग अलग अंक के हॉलमार्क (gold hollmark) तय किए हैं। यह अल्फान्यूमेरिक होता है, इसलिए इसकी सही से जांच करके ही सोना खरीदना चाहिए। इसके जरिये सोने की शुद्धता को परखकर धोखाधड़ी होने से भी ग्राहक बच सकते हैं। इसके अनुसार 24 कैरेट गोल्ड (24K gold price) 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड में 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।
इन बातों को भी रखें ध्यान -
24 कैरेट में गोल्ड (gold rate today) में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर ज्वैलर्स की शॉप पर 18, 20 और 22 कैरेट सोना (22K gold rate) ही बेचा जाता है। गहने खरीदते समय पक्का बिल भी अवश्य ले लें। यह सोने में किसी प्रकार की मिलावट आदि होने पर भविष्य में आपके काम आ सकता है।