Gold Rate : मुंह के बल गिरा सोना, चांदी में भी 4 हजार की गिरावट, जानिये 24 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate udpate)। पिछले माह सोने के रेट ने ग्राहकों की हवाइयां उड़ा दी थीं, अब गिरावट के बाद खरीददारों को कुछ राहत मिली है। 10 ग्राम सोने का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 1 लाख रुपए (gold rate today) से भी अधिक रहा है, जो अब औंधे मुंह गिर गया है।
इस माह में सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी 4 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से सस्ती हो गई है। सोना चांदी (sona chandi ka bhav) में आई इस गिरावट ने खरीदारों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। सराफा बाजार में लगातार चहल पहल बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि निवेशकों को गिरावट से थोड़ा झटका लगा है।
सोना चांदी में आई इतनी गिरावट-
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना व चांदी के भाव (gold silver rate today ) में 5 मई को गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल माह में प्रति 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के आंकड़े को भी पार कर गया था। यह सोने का उच्चत्तम रेट था। अब सोने का भाव (gold price 5 may) लगभग 6260 रुपए तक गिर चुका है। चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। यह अब अप्रैल के हाई रेट 97680 रुपये प्रति किलो से करीब 4000 रुपए नीचे आ गई है और 93720 रुपये (silver price 5 may) प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
अब डाउन ट्रेंड में हैं सोना-चांदी-
सराफा बाजार के कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोना और चांदी (sona chandi ka bhav) डाउन ट्रेंड में कारोबार करते दिखे। 24 कैरेट सोना 220 रुपए प्रति तोला तक मंदा हो गया और चांदी प्रति किलो पर 400 रुपए तक टूट गई। सोने और चांदी (gold silver price today) में यह गिरावट पिछले कारोबारी दिन के हिसाब से आई है।
सोना-चांदी का अब यह है भाव -
5 मई सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 93735 रुपए (24K gold rate today) प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 85860 रुपए (22K gold price) प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अगर बात करें 18 कैरेट प्रति तोला सोने की तो यह 70300 रुपए (sone ka aaj ka bhav) पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव इस समय लगभग 93720 रुपए प्रति किलोग्राम है।
आगामी समय में इतने होंगे रेट-
सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को इस समय आई सोने में गिरावट से झटका लगा है। पिछले माह जब 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख रुपए (sone ka bhav) के पास था तो इनकी चांदी बनी हुई थी। आगामी कुछ दिनों में सोने के रेट (gold rate update) फिर से बढ़ सकते हैं, बताया जा रहा है कि सोने का भाव सवा लाख के आंकड़े को जल्द ही पार कर जाएगा। हालांकि फिलहाल ग्राहकों के लिए राहत की बात है कि इसमें गिरावट जारी है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं सोने चांदी की कीमतों (sone ki kimat) में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
इन शहरों में यह है 24 कैरेट सोने का रेट-
शहर भाव
बेंगलुरु 95732
लखनऊ 95883
श्रीनगर 93604
चंडीगढ़ 95886
पटना 95782
अहमदाबाद 95782
नोट- सोने का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में है।