home page

Gold Rate : सोने ने दिया झटका, चाटने लगा जमीन, 6878 रुपये गिरे दाम गोल्ड रेट

Gold Rate : सोने के दामों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। सोना फिर से गिर गया है। सोने के दाम जमीन चाटने लगे हैं। सोन के दाम 6,878 रुपये गिर गए हैं। इस बड़ी गिरावट से आम उपभोक्ता खुश हैं तो वहीं, सोने के निवेशकों को झटका लगा है। सोने में निवेश करने वाले इस गिरावट से परेशान हैं।

 | 
Gold Rate : सोने ने दिया झटका, चाटने लगा जमीन, 6878 रुपये गिरे दाम गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ने के बाद अब लगातार ढलान पर हैं। सोना रोजाना लुढ़कता जा रहा है। सोना 22 अप्रैल के बाद से सातवें आसमान से ऐसा गिरा की गोते खाने लगा है। सोने के दाम रोजाना ही गिरते जा रहे हैं। सोने में निवेश करने वालों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

 


क्यों गिर रहे सोने के दाम


सोने के दाम गिरने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में लौटी हरियाली है। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का कारण बाजार की अनिश्चित्ता थी। इस कारण निवेशकों ने सोने की ओर रूख किया था।

 

सीधे शब्दों में कहे तो निवेशकों की मांग ने सोने के दाम बढ़ाए थे, अब निवेशक सोना बेच रहे हैं और नई मांग नहीं है, इस कारण सोने के दाम (Gold Rate) गिर रहे हैं।  

 

इस कारण निवेशकों ने खरीदा सोना


10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में निवेशकों की संख्या 7 प्रतिशत बढ़ गई है। अब सवाल आता है कि आखिर निवेशक सोने को क्यों खरीद रहे थे। इसका कारण यह था कि यूएसए की ओर से राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के अनेक देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स की नीति बनाई थी।

इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चित्तता का माहौल बना और निवेशकों ने सोने के पॉजिटिव रिटर्न को देखते हुए इसे सुरक्षित मानकर सोने (Gold Rate) में निवेश किया।  

बाजार के हालात सामान्य हुए तो निवेशक भी हुए दूर


निवेशकों ने सोने से मुनाफावसूलना करनी शुरू कर दी। वहीं, इसी दौरान ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर भी रूख नरम पड़े। इससे सोना काफी सस्ता हो गया। क्योंकि इससे बाजार के हालात सामान्य हो गए। निवेशक अच्छे रिटर्न के लिए बाजारों की ओर लौट रहे हैं। 

एक लाख को पार कर गया था सोना 


सोने की बात करें तो 22 अप्रैल को सोने (Gold Rate) ने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक ऊंचाई को छूआ। सोना 22 अप्रैल को भारतीय सर्राफा बाजार में जीएसटी सहित एक लाख को पार कर गया।

इस दिन एमसीएक्स पर भी सोना 1 लाख के बेहद करीब था। यहां सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3500 डॉलर प्रति औंस के आसपास जा पहुंचा था। 


अब इस दाम पर आ गया सोना


सोने के दाम अब गिरकर काफी कम हो गए हैं। सोना भाव (Gold Rate) 99,358 रुपये कम से 6,878 रुपये गिर गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में यह बड़ी गिरावट आ गई है। एमसीएक्स पर सोना 92480 रुपये पर बंद हुआ है। सोने की कीमत यह शुक्रवार 16 मई की है।

वहीं, इससे पहले सोना 90 हजार की रेंज में भी आ गया था। शुक्रवार को सोना वीरवार के मुकाबले 689 रुपये कम पर बंद हुआ है। यानी 0.74% की गिरावट एक ही दिन में दर्ज की गई है।

इस सप्ताह सोने में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने का लॉ लेवल 91615 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, हाई लेवल, 93550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। शुक्रवार को सोना 92,859 रुपये पर खुला था। वहीं, इससे पहले सोना 93,169 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 


आगे क्या रहेंगे सोने के दाम


एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम अभी कुछ दिन के लिए स्थिर जैसे हालात में रह सकते हैं। सोना गिरकर 88 हजार रुपये से लेकर बढ़कर 96 हजार रुपये तक जा सकता है। टैरिफ वॉर होल्ड पर है, रूका नहीं है। इसी कारण सोने के दाम अभी उतार चढ़ाव के दौर में हैं। 

News Hub