Gold Rate : लगातार चौथे दिन सोने में आई गिरावट, जानिये अपने शहर का रेट

HR Breaking News - (Gold price Today)। पिछले काफी दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। सोने की लगातार घटती कीमतों की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold buying Tips) करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये आज सोना किस रेट मिल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
सोने की कीमतों (Gold price Hike) में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का रेट 97,500 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 89,400 रुपये के ऊपर ही बना हुआ है। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि चांदी (Silver price today) नए पीक पर कारोबार कर रही है। चांदी का भाव 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह-
सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price Fall) की सबसे बड़ी वजह है ज्वेलर्स और थोक व्यापारी (स्टॉकिस्ट) द्वारा लगातार सोने को बेचे जाने को बताया जा रहा है। जब बाजार में खरीदारी कम हो जाती है तो व्यापारी अपने पास का सोना बेचने लग जाते हैं। इसकी वजह से सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट देखी जाती है।
इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार थोड़ा शांत हो रहा है। इसकी वजह से लोग सोने में पैसा लगाने से पीछे हट रहे हैं। इससे भी सोने की डिमांड और कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
मुबंई में इस रेट मिल रहा है सोना-
बुधवार 11 जून को सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price Fall) देखी जा रही है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,590 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये और 24 कैरेट सोना (24K Gold price) 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने की कीमत लगभग इसी प्राइस रेन्ज में बने हुए हैं।
जानिये आपके शहर में किस रेट मिल रहा है सोना-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 89,590 97,720
चेन्नई 89,440 97,570
मुंबई 89,440 97,570
कोलकाता 89,440 97,570
जयपुर 89,590 97,720
नोएडा 89,590 97,720
गाजियाबाद 89,590 97,720
लखनऊ 89,590 97,720
बंगलुरु 89,440 97,570
पटना 89,440 97,570
नोट-: सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।
चांदी की कीमतों में आया उछाल-
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी (Silver price today) 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। आज चांदी की कीमत में लगभग 1000 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है। जहां एक और सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी की कीमत (Silver price hike) लगातार ऊंचाई के नए पीक बना रहा है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी 1,20,000 रुपये होगी।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
भारत में सोने की कीमतें को तय कई कारणों की वजह से किया जाता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold price in International market) में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स।
हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों को भी शामिल किया जाता है। खासतौर पर शादियों और त्योहारी सीजन में इसकी मांग में अचानक बढ़ौतरी (Gold price Hike) देखी जा रही है। इसकी वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।