home page

Gold Rate : सोने ने खोई अपनी जमीन, चौथे दिन गिरावट के बाद इतनी रह गई कीमत

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में अब पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज  11 जून को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना (Sone Ke bhav) खरीदना चाहते हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि चौथे दिन की गिरावट के बाद अब देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : सोने ने खोई अपनी जमीन, चौथे दिन गिरावट के बाद इतनी रह गई कीमत

HR Breaking News (Gold Rate)। इस वेडिंग सीजन में सोने केी कीमतों में गिरावट आना सोने पर सूहागा का काम कर रहा है। आज 11 जून को सोने की कीमतों में लगातार चौथी बार गिरावट दर्ज की गई है। भले ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

 

 

लेकिन फिर भी अभी भी सोना  (Gold Rate Today)89,400 रुपये के ऊपर ही बना हुआ है। इसके साथ ही चांदी भी नए पीक पर कारोबार कर रही है। खबर में जानिए कि आज 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्याचल रहे हैं।


इस वजह से गिरे सोने के दाम
 

वैसे तो कई कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold Latest Rate) में यह गिरावट दर्ज की जा रही है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि ज्वेलर्स और थोक व्यापारी लगातार सोने की बिक्री कर रहे हैं। जब बाजार में सोने की  खरीदारी कम होती है तो इससे व्यापारी अपने पास का सोना (Gold Rate) बेचने लगते हैं, इसके चलते दाम नीचे आने लगते हैं।

इतना ही नहीं अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार थोड़ा शांत होने से भी लोग सोने में पैसा नहीं लगा रहे हैं।  इनके चलते भी सोने की डिमांड घटी है और इससे कीमत में गिरावट आई।

इन वजहों से खरीददार बने रहे सोने में दूरी
 

इसकी दूसरी वजह यह है कि इस वीक अमेरिका में महंगाई और लोगों की खरीदारी से जुड़े कुछ बड़े आंकड़े आ सकते हैं। इन आंकड़ों से यह पता चलेगा कि क्या वहां की सरकार ब्याज दरों में कटौती (interest rate cuts) करेगी या फिर नहीं करेगी। अगर ब्याज दरें कम हेाती है तो इससे डॉलर मजबूत हो सकता है और सोने की कीमतों (Sone Ki Kiamatein)में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। इन सभी अनुमानों के चलते निवेशक अलर्ट हो गए हैं और अभी सोने से दूरी बना रहे हैं।

इन शहरों में क्या चल रहे गोल्ड रेट
 

आज 11 जून को सोने की कीमतों में नरमी आई है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 89,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना है और 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अन्य राज्यों में भी इसी के आस पास दाम चल रहे हैं।

अन्य शहरों में गोल्ड के भाव
 

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली में सोने के भाव    89,590    रुपये        97,720 रुपये  
  • चेन्नई में सोने के भाव    89,440 रुपये      97,570 रुपये  
  • मुंबई में सोने के भाव    89,440 रुपये      97,570 रुपये  
  • कोलकाता में सोने के भाव    89,440 रुपये      97,570 रुपये  
  • जयपुर में सोने के भाव    89,590 रुपये      97,720 रुपये  
  • नोएडा में सोने के भाव    89,590 रुपये       97,720 रुपये  
  • गाजियाबाद में सोने के भाव 89,590 रुपये      97,720 रुपये  
  • लखनऊ में सोने के भाव    89,590    रुपये      97,720 रुपये  
  • बंगलुरु में सोने के भाव    89,440 रुपये      97,570 रुपये  
  • पटना में सोने के भाव    89,440 रुपये      97,570 रुपये  

नोट : सोने के भाव प्रति दस ग्राम में हैं।

चांदी के लेटेस्ट रेट
 

सोने के अलावा बात करें चांदी  (Silver Prices)की तो आज चांदी के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। वहीं, दूसरी ओर चांदी के भाव में उछाल आ रहा है। इस समय में चांदी का भाव लगातार ऊंचाई के नए पीक बना रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि दिवाली तक चांदी 1,20,000 रुपये होगी।

ऐसे तय होती है सोने की कीमतें
 

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय होती है। भारत देश ही में सोना सिर्फ इन्वेस्टमेंट (Gold Investment)का ही नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों से भी जुड़ा होता है। वैसे तो इनकी डिमांड सारा साल रहती है, लेकिन शादियों और त्योहारी सीजन में इसकी मांग (Gold Demand)अचानक बढ़ जाती है, इस वजह से रेट हाई हो जाते हैं।