home page

Gold Rate : लगातार दूसरे दिन सोने में बड़ी गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today : मई महीने के शुरूआती दिनों से ही सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब हफ्ते के पहले दिन सोने में ऐतिहासिक गिरावट आई है। सोमवार को सोना (Gold Price) करीब 4 हजार रुपये सस्ता हुआ है और आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोना लुढ़कर नीचे आ गया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव-
 | 
Gold Rate : लगातार दूसरे दिन सोने में बड़ी गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

HR Breaking News - (Gold price today)। सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक आरे पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों में लगातार दुसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमत कम होने की वजह से जो भी लोगों को सोने (Gold price latest update) की खरीदी करने का शानदार मौका हो सकता है। लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज सोने की क्या कीमत चल रही है। 

सोने के कीमत में आई बंपर गिरावट-


सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बंपर गिरावट (Gold price down) देखी जा रही है। सोने की  कीमत में बंपर गिरावट आने की पिछले कई वजह बताई जा रही है। सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और चीन (Gold price in China) के बीच व्यापार संबंधों में आई नरमी को बताया जा रहा है। 


सोने की कीमत  कम होने की वजह-


अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी को बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए रोक लगा दिया है। इसकी वजह से वैश्विक बाजारों में व्यापार तनाव में राहत देखी गई है। इसकी वजह से निवेशकों (Gold investment) ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प से पैसा निकालकर अन्य एसेट्स की ओर रुख किया। नतीजतन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।


डॉलर में मजबूती आने की वजह से गिरे सोने के दाम-


इसके अलावा, रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की उम्मीद और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में कमी जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने भी बाजार (Gold price in Bullion market) में स्थिरता का संकेत दिया जा रहा है। इसकी वजह से सोने की मांग में और गिरावट देखी जा रही है। क्योंकि अनिश्चितता के समय में ही आमतौर पर सोने को एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इसके साथ ही, शेयर बाजारों (shere market latest update) में तेजी और डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। इसकी वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए सोना बेचना शुरू कर दिया है।


दिल्ली-मुंबई में इस रेट मिल राहा है सोना-


मंगलवार 13 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K gold price) के बारे में बात करें तो ये 87,650 रुपये रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की  कीमत 87,500 रुपये और 24 कैरेट सोना (24K gold rate) 95,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली        87,650        95,610
चेन्नई        87,500        95,460
मुंबई        87,500        95,460
कोलकाता    87,500        95,460
जयपुर        87,650        95,610
नोएडा        87,650        95,610
गाजियाबाद     87,650        95,610
लखनऊ        87,650        95,610
बंगलुरु        87,500        95,460
पटना        87,500        95,460
नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।

आज इस रेट मिल रही है चांदी-


मंगलवार 13 मई 2025 को चांदी की कीमत (chandi ki kemat) के बारे में बात करें तो ये 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।  चांदी की कीमत (silver price today) में फिलहाल किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। ये कल के भाव पर ही ट्रेड कर रहा है।


इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-


भारत में सोने की कीमत कई कारणों (Gold price down reason) की वजह से बदलती रहती है। इन कारणों में जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव को बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सोना सिर्फ निवेश (Gold investment) का ही जरिया नहीं है, बल्कि ये हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी एक अहम हिस्सा है। खासतौर पर शादी और त्योहारों के समय इसकी डिमांड में काफी तेजी देखी जा रही है।