Gold Rate : लगातार तीसरे दिन धड़ाम गिरा सोना, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
Gold price : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट देखी जा रही है। अब लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में कमी आई है। सोने की कीमतों के कम होने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये सोने को खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News - (Gold Rate)। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार यानी 10 जून 2025 को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है।
आज एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold price fall) में शानदार गिरावट देखी जा रही है। सोने की घटती कीमतों ने जहां एक ओर आम लोगों को राहत दी है। वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ गई है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
22 कैरेट सोने के ये हैं दाम-
सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन एक बड़ी और शानदार गिरावट देखी जा रही है। 10 ग्राम सोने (10 Gram gold price) का भाव कल की तुलना में 450 रुपये तक कम हो गए है।
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 97,500 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट (22K Gold price) 89,400 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जहां एक और सोने में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा चांदी अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के कीमत-
मंगलवार 10 जून को सोने की कीमतों में एक शानदार गिरावट (Gold price Fall) देखी जा रही है। सोने की कीमत आज 450 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 89,600 रुपये पर चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है।
मुंबई (Gold price In Mumbai) में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।
जानिये आपके शहर में किस रेट मिल रहा है सोना-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 89,600 97,730
चेन्नई 89,450 97,580
मुंबई 89,450 97,580
कोलकाता 89,450 97,580
जयपुर 89,600 97,730
नोएडा 89,600 97,730
गाजियाबाद 89,600 97,730
लखनऊ 89,600 97,730
बंगलुरु 89,450 97,580
पटना 89,450 97,580
नोट:- सोने की ये कीमतें रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।
चांदी की भी कीमतों में आया उछाल-
जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price Hike) देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में आज लगभग 2000 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है। आज चांदी की कीमत (Silver price today) 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। गोल्ड के उलट सिल्वर दाम में बढ़त बनी हुई है।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
भारत में सोने की कीमतों में कई कारणों कर वजह से बदलाव देखा जाता है। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold price in International market) में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स की वजह से सोने की कीमतों में बदलाव आता है।
हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों से भी जुड़ा होता है। खासतौर पर शादियों और त्योहारी सीजन (Gold price) में इसकी मांग अचानक बढ़ती चली जा है, इसकी वजह से सोने के दाम भी ऊपर चले जाते हैं।