Gold Rate : हफ्ते के पहले दिन लुढका सोना, चांदी स्थिर, जाने 22 और 24 कैरेट सोने के रेट

HR Breaking news (Today Gold Price)। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट (Gold Price in India) का दौर जारी है। आज भी देश में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने (24 Carret Gold Price) की कीमतों में कमी दर्ज हुई है। देश के सभी प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। देश में शादी और त्योहारी सीजन (Gold price in wedding season) न होने के कारण सोने के दामों में लगातार कमी दर्ज हो रही है। होली से पहले सोने की खरीदारी में कमी होने के कारण भारतीय बाजार में लगातार सोने के दाम कम हो रहे है।
होलाष्टक के कारण गिरे सोने के दाम
भारत में त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा सोने की खरीद (Gold Buyers) होती है। केवल होली का त्योहार ही ऐसा त्योहार है जिससे पहले कोई खरीदारी नहीं होती है। होलाष्टक के समय देश में लोग किसी आभूषण एवं (Gold Jewellery) गाडी, बाईक की खरीदारी नहीं करते है। आज देश में प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये (24 carret gold) के आसपास और 22 कैरेट सोने (22 Carret Gold) का भाव 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,000 रुपये के ऊपर है।
सोने में गिरावट चांदी स्थिर
सोने के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, भारतीय बाजार आज चांदी (Silver Price) के दाम स्थिर है। चांदी के रेट कल के जैसे है। 10 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल भी चांदी का रेट 99 हजार रुपये प्रति किलोग्राम ही था।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने (Gold Price delhi) का दाम 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना का रेट 87,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Gold Price in mumbai) में 22 कैरेट सोने का दाम 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोना 87,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इन कारणों की बदौलत गिरे सोने के दाम
हाल में सोने के दामों में लगातार गिरावट (Gold rate down) हो रही है। सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। अमेरिका में टैक्स नीतियों (Tax Ploicy on Gold) में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी गई है। इसका असर निवेशकों की सोच पर पड़ा है, जिससे सोने की खरीदारी कम हो गई और इसकी कीमत घटने लगी है।
ऐसे तय होते है सोने के रेट
भारतीय बाजार में हर रोज सोने और चांदी के दाम (gold rate Latest hike) तय होते है। सोने और चांदी के रेट कई आधार पर बदलते रहते है। सोने के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट सरकार के टैक्स (Tax on Gold) और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण बदलते रहते है। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।