home page

Gold Rate : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जुलाई 2026 तक कितने का हो जाएगा सोना

Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कल रात को सोने के धाम अचानक बढ़ गए थे, लेकिन अब फिर से सोने के दाम ढलान पर आ गए हैं। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक ओर जहां सराफा बाजार में खरीद कम हुई है तो दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर लगाया गया होल्ड भी हटने वाला है। 

 | 
Gold Rate : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जुलाई 2026 तक कितने का हो जाएगा सोना 

HR Breaking News (Gold price) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। सोने के दाम (gold rate) घटने और बढ़ने का असर सीधा लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

 

 

सोना एक पारंपरिक गहना भी है जो लोगों की जरूरत में काम आता है। शादी विवाह में सोने की मांग ज्यादा रहती है। फिलहाल 6 जुलाई से देश में मांगलिक कार्यों में रोक लग गई है, जिससे सराफा बाजार में सोने की खरीद में कमी आई है। 


क्यों कम हो गए सोने के दाम 


सोने के दाम कम होने का कारण सराफा बाजार में सोने की खरीद (sone ki khrid) कम होना है। दूसरा दाम कम होने का कारण मुनाफा वसूली के लिए निवेशकों ने सोना बेचना शुरू कर दिया है। इससे सोने की कीमत कम होती जा रही है। बाजारों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलना शुरू हो गया है। 

सर्राफा बाजार में क्या चल रहे हैं सोने के दाम 


सर्राफा बाजार में अमेरिका की ओर से लगातार शुल्क की धमकियों का असर कम होता जा रहा है। सराफा बाजार में सोमवार को 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोना 98570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम (sone ke daam) कल 100 रुपये बढ़कर बंद हुए थे, ठसके दाम शनिवार को 99120 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे। 

99.5% शुद्धता वाले की कीमत 500 रुपये कम हुई है। यह 98100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस कीमत (gold rate) में सभी कर जोड़े गए हैं। यह इससे पिछले सत्र में 98600 प्रति 10 ग्राम पर था। 

एमसीएक्स पर सोने में भारी गिरावट


एमसीएक्स पर भी सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 2:44 पर सोने के दाम 96955 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं, जो कल के मुकाबले 315 रुपए कम यानी 0.32% कम दर्ज किए गए हैं। एमसीएक्स पर सोने (MCX per sona) का लोएस्ट प्वाइंट 96906 दर्ज किया गया है।

एमसीएक्स पर सोना अपने ऑल टाइम हाई से तो बहुत नीचे आ गया है। 16 जून को एमसीएक्स (MCX) पर 5 अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत (sone ke daam) 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 

जुलाई 2026 तक यह हो जाएगी सोने की कीमत 


जुलाई 2026 तक बात करें तो सोने की कीमत में तगड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है, इसके अनुसार 1 साल के बाद सोने की कीमत (sone ki kimat) भारतीय मुद्रा के हिसाब से 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा सकती है।

News Hub