Gold Rate : सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में 22, 24 कैरेट सोने के भाव
Gold Rate :पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। अब अचानक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिरने से एक बार फिर रौनक देखने को मिली है। हालांकि चांदी में भी लोग खूब निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश के राज्यों में सोने-चांदी के भाव(Gold Prices) क्या चल रहे है।

HR Breaking News (Gold Price) सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर अभी भी देखने को मिल रहा है। एक ओर सोने के दाम गिरने से सोना खरीदारों को राहत मिली है।
वहीं, दूसरी ओर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 22,24 कैरेट गोल्ड (22,24 carrat Gold) के रेट क्या चल रहे हैं।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने का कारण टैरिफ वॉर का बेअसर होना और इरान इजराइल युद्ध में विराम है। इससे बाजारों में हरियाली आई है और निवेशकों ने अच्छे मुनाफे के लिए अपनी पूंजी को सोने से निकालकर बाजार में लगाना शुरू कर दिया है। सोने की कीमतों (Gold Rate) तगड़ी गिरावट आई है।
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव(Gold silver Rate)में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई है। जिसके बाद सोना खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।
देश में आज 26 जून को 24 कैरेट सोने के भाव (Sone ke bhav) 98,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है। जबकि बीते दिन 25 जून को 99 हजार 210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
आज 22 कैरेट सोने के भाव 90,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने के भाव 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम अपने रिकॉर्ड हाई से फिसलकर इतने कम हुए हैं।
इन शहरों में यह है सोने के रेट
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का भाव(24 carrat Gold price)98,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 74,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में चांदी के रेट
सोने के दाम गिरने के साथ ही आज चांदी के दामों में भी तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, मैसूर में आज चांदी की कीमत (Silver Prices)1,07,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। जबकि बीते दिन कल यानी 25 जून को 1,08,900 रुपये प्रति किलो पर बाजार में ट्रेड कर रही थी।