home page

Gold Rate : लो जी, सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट आई है। जहां जून महीने के की शुरूआत में सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। वहीं, इसके आखिरी दिनों में लगातार गिरावट का दौर जारी रहा है। मंदी के इस दौर में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट जरूर जान लें। 

 | 
Gold Rate : लो जी, सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate down) सोना एक कीमती धातु है। साल दर साल इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिलती है।लेकिन पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल यानी 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।


 रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अब तक सोना (gold price) लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं, 22 अप्रैल को सोने ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल स्तर को टच करके नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इसके बाद अब एक बार फिर 14 से 16 जून के बीच सोने ने 1 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई (gold rate hike) का रिकॉर्ड बना दिया है। परंतु इसके बाद से ही सोने के भाव में गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो सोने में बड़ी गिरावट आई है। 

सोने में आई बड़ी गिरावट - 

सोने में जारी इस गिरावट के बाद अब आज  यानी 30 जून 2025 को भारत में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate) 97,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने 89,150 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट गोल्ड (18 carat gold rate) की बात करें तो यह घटकर 72,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। लेकिन इसके बावजूद सोना अभी भी सबसे सुरक्षित निवेश का विकल्प बना हुआ है। 


भले ही इस समय सोने के दाम घटे हैं। आने वाले समय में तेजी भी आ सकती है। सोने में आए दिन ही उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। अगर आप इस समय सस्ते में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार में जाने से पहले देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट जरूर जान लें। 

3400 रुपये सस्ता हुआ सोना - 

सोने की कीमत (Gold Price Today) में पिछले 1 हफ्ते में 3400 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 23 जून 2025 को भारत में 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वही, आज 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यह 3440 रुपये की गिरावट को दर्शाता है यानी पिछले 1हफ्ते में सोना 3,430 रुपये गिरकर  नीचे आ गया है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, सोना खरीदारों को अच्छा मौका मिला है। 

दिल्ली में आज सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 

18 कैरेट सोने का भाव 73,071
22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 
24 कैरेट सोने की कीमत 97,412 


मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

18 कैरेट सोने की कीमत 7,294 
22 कैरेट सोने की कीमत 8,915 
24 कैरेट सोने की कीमत 9,726 

भोपाल में आज सोने का भाव (Gold Price in Bhopal)

18 कैरेट सोने की कीमत 72,983 
22 कैरेट सोने की कीमत 89,201 
24 कैरेट सोने की कीमत 97,312


इंदौर में आज सोने का भाव (Gold Price in Indore)

18 कैरेट सोने की कीमत 72,982 
22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 
24 कैरेट सोने की कीमत 97,311 

चेन्नई में आज सोने का भाव (Gold Price in Chennai)

18 कैरेट सोने की कीमत 73,500 
22 कैरेट सोने की कीमत 89,150 
24 कैरेट सोने की कीमत 97,260 

पटना में आज सोने का भाव 

18 कैरेट सोने की कीमत 72,981 
22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 
24 कैरेट सोने की कीमत 97,312


जानकारी के लिए बता दें कि सोने के ये रेट (Gold Rate) प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बताए गए हैं। यहां बताई गई सोने की कीमतों में देश के अलग अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से उतार चढ़ाव मिल सकता है। 

News Hub