home page

Gold Rate : डूब गया सोना, कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, इतने रह गए 10 ग्राम के दाम

Gold Price Updates : सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अप्रैल के माह में जोरदार उछाल के बाद अब सोने में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शादी-ब्याह के इस सीजन में धूम धड़ाके के बीच सोने की कीमतों (Gold Price Updates )में गिरावट से आम लोगों को काफी राहत मिली है। आइए खबर में जानते हैं कि इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद अब 10 ग्राम सोने के दाम क्या हो गए हैं।

 | 
Gold Rate : डूब गया सोना, कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, इतने रह गए 10 ग्राम के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) जून महीना समाप्त होने को है और अब भी सोने की कीमतों में गिरावट का ये सिलसिला जारी है। आज 27 जून को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

 

अभी आपके पास भी सोना (Gold Rate )खरीददारो के पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। आइए खबर में जानते हैं कि अब इस तगड़ी गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के भाव क्या  रह गए हैं।

 

MCX पर सोने के भाव 


बता दें कि एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव (MCX Gold Rates) में 0.98 प्रतिशत या 955 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका  भाव 96,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भी सोने के दाम (Sone Ke Damm) गिरे है।

जब से ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम हुआ है, तब से सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में सोने (Sone ke Bhav)की चमक फीकी पड़ी है। इस विराम का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

चांदी के लेटेस्ट रेट


सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी के दाम गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। आज 27 जून को चांदी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों (Chandi ke Bhav)में गिरावट देखी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव


एमसीएक्स के अलावा सोने की वैश्विक कीमतों (global gold prices)में भी भारी गिरावट देखी गई है। आज 27 जून को कॉमेक्स पर सोने के भाव में 0.99 प्रतिशत या 33.20 डॉलर की गिरावट आई है।

जिसके बाद इसका भाव 3,314.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इसके अलावा गोल्ड स्पॉट (Gold Spot)0.84 प्रतिशत या 28.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। 

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव


इसके अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों (global silver prices) में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी के वैश्विक भाव में 0.43 प्रतिशत या 0.16 डॉलर की गिरावट आई है,  जिसके बाद चांदी के भाव 36.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

इसके साथ ही सिल्वर स्पॉट (Silver Spot) में 0.51 प्रतिशत या 0.19 डॉलर की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी के भाव 36.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।