home page

Gold Rate : सोना गिरा धड़ाम, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने की कीमतों में जनवरी महीने से ही रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इस साल में अब तक सोना लगभग 30 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है। लेकिन पिछले कई दिनों से तेजी के बाद आज सोने में गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों में अगर आप सोने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सही मौका साबित हो सकता है। 

 | 
Gold Rate : सोना गिरा धड़ाम, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने के भाव में लगातार उठक पटक जारी है। मई के शुरूआती दिनों में सोने ने तेजी पकड़ी थी। लेकिन उसके बाद अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर (trade war) पर ब्रेक लग गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल ठीक हुआ है इस वजह से सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आई है। 


आज बुधवार 28 मई को सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कल की तुलना में सोने का रेट 660 रुपये तक कम हो गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 89,300 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इस वजह से सस्ता हुआ सोना - 

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच चल रही ट्रेड वॉर अब रूक चुकी है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीधा देखने को मिला है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए बाजार का रूख कर रहे हैं। इस वजह से भी सोने में गिरावट (Gold Price) आई है। इससे वैश्विक बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई और इसकी कीमत 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिरकर 3,296.92 डॉलर पर पहुंच गई हैं।

वहीं, घरेलू बाजार में डॉलर-रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने के फैसले ने भी सोने की मांग पर असर डाला। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से निवेशक दूसरी एसेट क्लास की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे MCX पर सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें 94,500 से 96,750 के बीच कारोबार कर सकती है। ऐसे में सोने के भाव में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने के मिल सकती है।

सोने का ताजा भाव - 


आज सोना सस्ता हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने (Delhi gold rate) के भाव 600 रुपये गिर गया है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट 650 रुपये तक कम हुए हैं। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना (Mumbai Gold Rate) 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 660 रुपये तक की कमी आई है। 

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली    89,500    97,630
चेन्नई    89,350    97,480
मुंबई    89,350    97,480
कोलकाता    89,950    97,480
जयपुर    89,500    97,630
नोएडा    89,500    97,630
गाजियाबाद     89,500    97,630
लखनऊ    89,500    97,630
बंगलुरु    89,350    97,480
पटना    89,350    97,480


चांदी का लेटेस्ट प्राइस - 


सोने की तरह ही चांदी ने (Silver Rate) भी एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर लिया है। आज यानी 28 मई 2025 को चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। 

News Hub