home page

Gold Rate : सोने के भावों में उतार चढ़ाव, क्या अभी खरीदना चाहिए सोना? आगे घटेंगे या बढ़ेंगे दाम, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold rate updates : सोने की कीमतें लगातार घट रही है, बढ़ रही है। इनकी कीमतों में नए साल की शुरुआत के साथ ही उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अब कई निवेशक इस बात को लेकर कन्फयूज है कि क्या उन्हे सोने में निवेश करना चाहिए और आम जनता भी सोने की कीमतों में गिरावट  का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से  बताने वाले हैं कि सोने के रेट (Sone Chandi ka taja bhav) अभी कहा तक जाने वाले हैं और अभी सोना खरीदने का ये सही समय है या नहीं।
 | 
Gold Rate : सोने के भावों में उतार चढ़ाव, क्या अभी खरीदना चाहिए सोना? आगे घटेंगे या बढ़ेंगे दाम, जानिए एक्सपर्ट की राय

HR Breaking News - (Gold Rates)। सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और एक्सपर्ट का कहना है कि वर्तमान में सोने की कीमत में और भी बढ़ौतरी हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में बढ़ौतरी हो रही है। इन कारणों में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव शामिल है। सोने की कीमतों (Gold-Silver Price 29 March 2025) में इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए कई विश्लेषकों ने अपनी राय दी है। आइए खबर के माध्यम  से जानते हैं सोने से जुड़े हर अपडेट के बारे में।


क्यों आ रहा सोने की कीमतों में बदलाव-


जानकारो के अनुसार अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump)की टैरिफ नीतियों से ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि 2025 के अंत तक सोना 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इससे पहले ग्‍लोबल निवेश बैंक की ओर से 3,100 डॉलर का अनुमान लगाया गया था।

सोने की कीमतों (Gold rate updates) में यह बदलाव इसलिए किया गया है, क्योंकि ETF में ज्यादा निवेश और केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार सोने की मांग बढ़ रही थी। एक्सपर्ट का कहना है कि केंद्रीय बैंक हर महीने 70 टन सोना खरीदेंगे। जबकि अनुमान तो इसके  50 टन काथा। इस समय में  दिल्‍ली के सराफा बाजार में में भी सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है ।


इस वजह से बढ़ रहे सोने के भाव-


एक्सपर्ट   का कहना है कि अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता और चीन की ओर से अगले 3 से 6 सालों तक सोना (Gold price hike) खरीदने की उम्मीद को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। उनके अनुसार फेड 2025 में दो बार चौथाई प्रतिशत की कटौती करेगा। सबसे पहले तो यह कटौती 2026 में होगी। इस वजह से ईटीएफ में निवेश बढ़ेगा। उनका कहना है कि इस महीने सोने की कीमतें (kyu badh rhe sone ke rate) 3,000 डॉलर प्रति औंस को पार कर गईं और इसने कई नए रिकॉर्ड  बनाए।

तीन महीनो में हो गई 15 प्रतिशत की बढ़ौतरी-


इस नए साल के शुरुआत में ही सोने की कीमतों (Aaj ka Gold Price Kya Hai)में तेजी देखी गई है। इस साल सोने की कीमतों में 15 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की व्यापार नीतियों के कारण आर्थिक और भू-राजनीतिक चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे सोने की मांग बढ़ी है। इससे पहले एक अन्य एक्सपर्ट ने भी 2025 और 2026 के लिए सोने की कीमतों का अनुमान (gold price forecast) बढ़ाया था। 


जानिए कितने बढ़ सकते हैं सोने के रेट-


सोने की कीमतों (gold latest rate)में अभी यह तेजी जारी रह सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका की व्यापार नीतियों के कारण सोने की कीमतों में यह अनिश्चितता बनी हुई है। जिसके चलते सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है और सोने की कीमत बढ़ रही है।  वहीं, कई एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 में सोने की औसत कीमत (Gold Price in 2025)3,063 डॉलर प्रति औंस पहुंचने के अनुमान है और 2026 में 3,350 डॉलर प्रति औंस रहेगी। हालांकि पहले यह अनुमान कम थे। इससे पहले अनुमान 2,750 डॉलर और 2,625 डॉलर था।

दिल्ली में कितने चल रहे 10 ग्राम गोल्ड के भाव-


सर्राफा बाजार में इन कारणों के चलते लगातार अस्थिरता बनी हुई है। दिल्‍ली (Delhi gold price )सराफा बाजार बीते गुरुवा को सोना 365 रुपये महंगा हो गया। यहां  पर 10 ग्राम सोने की कीमत (price of 10 grams of gold)91,050 रुपये हो गई है। जबकि  इससे पहले बुधवार को सोना 90,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी तेजी बनी हुई है। इसकी कीमत में 365 रुपये की तेजी के साथ 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

News Hub