home page

Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, जानिये 22 और 24 कैरेट के रेट

Gold Rate Today : सोने के दामों में इस समय भारी उथल पुथल मची है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ही रात में कभी सोने के दाम (sone ka bhav) ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना रहे हैं तो कभी अचानक औंधे मुंह आ गिरते हैं। चांदी के दामों (silver price) में भी कुछ इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। इस समय गहने खरीदने का प्लान है तो 22 और 24 कैरेट सोने के रेट जरूर जान लें।
 | 
Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, जानिये 22 और 24 कैरेट के रेट

HR Breaking News : (gold price today)सोना और चांदी के भाव ग्राहकों को हर दिन चौंकाने लगे हैं। इस समय मलमास भी चल रहा, इसके बावजूद इन दोनों धातुओं के भाव (Gold Rate Today 24 march) कभी हाई तो कभी एकदम गिरावट में देखे जा रहे हैं। मार्च में शुरू में सोने के भाव में गिरावट देखी गई थी लेकिन होली के पास फिर से दाम (sona chandi ka bhav) बढ़ गए।

अब फिर इनमें उथल पुथल मची है। इसके पीछे कई कारकों को जोड़कर देखा जा रहा है। तगड़े उतार चढ़ाव के कारण कई ग्राहक वेट एंड वाच की नीति अपनाए हुए हैं। एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि आने वाले एक-दो माह में सोने-चांदी की कीमतों (sona chandi ki kimat) में और भी तेजी आने की संभावना है।


लगातार बढ़ौतरी के बाद लगा ब्रेक-


तेजी से बढ़ रहे सोना-चांदी के दामों (Gold Silver Price today) पर अब ब्रेक लग गया है। पिछले तीन दिन से लगातार सोना चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद इनके रेट कम नहीं हैं, ये ग्राहकों को गहने खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे सोने के रेट (Gold Silver Price today) ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। चांदी भी कई दिनों से एक लाख प्रति किलो के आंकड़े के आसपास बिक रही है। इस बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी के मांग बढ़ने पर रेट हाई होंगे। 

5 साल में इतने बढे़ रेट-


अगर इस साल की बात करें तो सोने ने लंबी छलांग लगाई है। पिछले पांच साल में तो सोने के भाव (gold rate hike) में 12,000 और चांदी के रेट में 10,500 रुपए की ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार घरेलू वायदा बाजार और वैश्विक बाजार में सोने चांदी के दामों में अचानक गिरावट का कारण इसकी घटती मांग है।


सोने और चांदी के भाव स्थिर


कुछ दिन की उथल पुथल के बाद आज सोमवार को सोना और चांदी के भावों (sona chandi ke daam) में स्थिरता के कारण कोई बदलाव नजर नहीं आया। 24 कैरेट  सोने के भाव 90,300 रुपए प्रति तोला पर रुके हुए हैं। 22 कैरेट सोना भी आज 84,600 रुपए (24 carat gold price) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव दो दिन में 2400 रुपए गिरकर 1,00,000 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं।

फिलहाल घटी है सोने की मांग-


इस समय सोने के गहनों की मांग घट गई है। मलमास के कारण ऐसा कुछ दिन और माहौल बना रहेगा। इसके बाद सोने की मांग में तेजी देखने को मिल सकती है। बढ़ती कीमतों (gold price hike today) के कारण गहनों की मांग अब 80 प्रतिशत तक घट गई है। इस सीजन में बढ़ी कीमतों का असर आने वाले ब्याह शादी के सीजन में सोने चांदी (sona chandi ka taja bhav) की मांग पर पड़ेगा।

इस समय सोने का कारोबार प्रभावित होने के कारण व्यापारियों की परेशानी बढ़ रही है। हालांकि निवेशकों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। अब घरेलू व विश्व स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग घटी है, जिस कारण रेट गिरने की संभावना है।

News Hub