home page

Gold rate : औंधे मुंह सोना, इतने रह गए 10 ग्राम के दाम, अगले सप्ताह सोने का ये रहेगा हाल

Gold rate Updates : सोना खरीददारो के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोने की बढ़ती कीमतों के चलते इस वेडिंग सीजन में सोना खरीददारो की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन आज 18 मई को सर्राफा बाजार में सोना औंधें मुंह गिरा है। इस तगड़ी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के दाम बेहद कम रह गए  हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि क्या सोने की कीमतों (Gold rate Updates )में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

 | 
Gold rate : औंधे मुंह सोना, इतने रह गए 10 ग्राम के दाम, अगले सप्ताह सोने का ये रहेगा हाल

HR Breaking News (Gold Rate)। सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद अब पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 18 मई को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

कई लोगों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह गिरावट अभी बरकरार रहने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के रेट (rate of 10 grams gold)क्या चल रहे हैं और अगले सप्ताह सोने की कीमतें कैसी रहने वाली है।

 

 

MCX पर गोल्ड -सिल्वर के  रेट


सर्राफा बाजार के साथ-साथ आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर 10 ग्राम सोने का रेट में गिरावट आई है,  जिसके बाद इसके रेट 92,480 रुपये पर टिकी हुई है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी की कीमत (silver latest rate)95,297 रुपये दर्ज की गई।

इसके साथ ही इंडियन बुलियन एसोसिएशन (Indian Bullion Association) की वेबसाइट जो आंकड़े दिए गए हैं, उसके अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 92,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है और 22 कैरेट सोना के रेट 85,131 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत 95,480 रुपये प्रति किलोग्राम रही।


इन राज्यों में कितने चल रहे सोने के दाम
 

शहर                  24K गोल्ड (10g)    MCX गोल्ड    चांदी (प्रति/kg)    MCX सिल्वर
मुंबई में सोने के दाम    92,700 रुपये    92,480 रुपये    95,310 रुपये    95,297 रुपये
चेन्नई में सोने के दाम    92,970 रुपये    92,480 रुपये    95,580 रुपये    95,297 रुपये
कोलकाता में सोने के दाम    92,580 रुपये    92,480 रुपये    95,180 रुपये    95,297 रुपये
हैदराबाद में सोने के दाम    92,850 रुपये    92,480 रुपये    95,460 रुपये    95,297 रुपये
बेंगलुरु में सोने के दाम    92,780 रुपये    92,480 रुपये    95,380 रुपये    95,297 रुपये
दिल्ली में सोने के दाम    92,540 रुपये    92,480 रुपये    95,140 रुपये    95,297 रुपये

 
क्यों आ रही सोने में उथल-पुथल


इस समय में वेडिंग सीजन में चल रहा है और शादी-ब्याह के इस सीजन में सोने के भाव (sone ke bhav) में उथल-पुथल बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्लोबल ट्रेड फैक्टर्स के चलते सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में ये उतार-चढ़ाव आ रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतें जहां एक ओर लगातार गिर रही हैं, वहीं MCX (MCX Gold Rate) में फिर भी घरेलू बाजार के मुकाबले कुछ तेजी बनी हुई है। इस समय में बाजार में सोने की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव बना हुआ है और एक्सपर्ट का कहना है कि आगे भी सोने की कीमतों में बदलाव का दौर जारी रह सकता है।


क्या अभी ओर घटेंगे सोने के दाम


कमोडिटी सेक्टर के एक्सपर्ट का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सोने की कीमतों (Sone Ki Kimat) में ओर भी गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। वहीं, कुछ एक्सपर्ट का कहना है सोना जल्द ही फिर चढ़ सकता है।

वहीं,कुछ एक्सपर्ट यह सुझाव दे रहे हैं कि निवेशक फिलहाल निवेश (Gold Investment) से बचें और कुछ दिन इंतजार करें। निवेश करने से पहले बाजार की चाल देखकर ही निवेश करें।


किन कारकों से प्रभावित होती है सोने की कीमतें


अब आप सोच रहे होंगे कि सोने की कीमतें (Gold Rate) क्यों अपडेट होती है और क्यों इनमें उतार-चढ़ाव आता है तो आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के विभिन्न कारकों के चलते बदलाव आता रहता है।

सोने को कई कारक प्रभावित कर सकते हैं। बता दें कि दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कई कारक है, जिनके मूल्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

News Hub