Gold Rate : सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कन, 22000 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, इस दिन तक 1 लाख 20 हजार होगा गोल्ड रेट
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। लगातार बढ़ रहे सोने के दामों इन लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। सोना 22000 रुपये महंगा हो चुका है। सोने के दाम निरंतर बढ़ोतरी पर है। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे कई कारण है। इसमें सबसे पहला कारण तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित को माना जा रहा है। वहीं सोने के दामों को लेकर भविष्यवाणी भी सामने आने लगी है।

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम जहां साल भर में बढ़ते हैं, वहीं दाम इस साल के 3 महीने में बढ़ चुके हैं। सोने के दामों में 23% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। वहीं अप्रैल में 6% तक दाम बढ़ चुके हैं।
आगे भी इस वजह से बढ़ेंगे दाम
विशेषज्ञों के अनुसार 2025 में सोने के दाम फेडरल रिजर्व और ब्याज दरों पर निर्भर करेंगे। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना से सोने की मांग बढ़ सकती है। जिससे दाम बढ़ेंगे।
वहीं, दूसरा कारण मंदी का खतरा है। ग्लोबल अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के चलते निवेशकों ने बाजार से निकालकर पैसा सोने (Gold Rate) में निवेश किया है। आगे भी करते रहने की संभावना है।
यह भी है बढ़ने के दाम
इनके अलावा सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव भी है। इससे सोने की मांग बढ़ रही है, जो कीमतों पर सीधा असर डाल रहा है।
वहीं, अगर अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है और महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे सोने के दाम बढ़ रहे है। सेंट्रल बैंकों की ओर से भी सोने की खरीदारी की जा रही है, जिससे सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ रहे हैं।
जेवराती सोना एक साल में कितना बढ़ा
फिलहाल सोना ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। अक्षय तृतीया की बात करें तो पिछली बार जेवराती सोना (22 कैरेट) 68500 रुपए तोला था। वहीं, आज के समय में आज के समय में जेवराती सोना 89100 रुपये तोला पर बिक रहा था। मतलब सोने के दाम 20600 रुपये बढ़े हैं।
एक साल में इतने बढ़े दाम
अक्षय तृतीया पर लास्ट ईयर सोना आज से काफी सस्ता था। इस साल सोना पिछले साल के हाल के दिनों को देखें तो 30 प्रतिशत महंगा है। यह 22000 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। फिर भी सोने की चमक बढ़ती जा रही है, और सोने की खरीदारी पर भी पूरा जोर लगाया जा रहा है।
कितने रुपये बिका था पिछले साल सोना
अक्षय तृतीया की बात करें तो अंतिम वर्ष में सोना 74900 रुपये तोला बिका था। यह वर्तमान में 97200 रुपये तोला पर चल रहा है। इससे आप सोने के दामों में बढ़ौतरी का अंदाज लगा सकते हैं। आज के समय में सोना और चांदी के भाव लगभग बराबर हो चुके हैं।
लाँग टर्म के लिए सोचकर करें निवेश
वहीं, दूसरी ओर एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया है कि सोने में निवेश लॉन्ग-टर्म के हिसाब से करें। ईटीएफ हो या गोल्ड बॉन्ड्स या फिर फिजिकल गोल्ड। किसी भी प्रकार में सोने में निवेश अच्छा विकल्प रहेगा। 2025 में सोने की कीमतें 3,000 डॉलर से 4,000 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकती है। वहीं, निवेश से पहले बाजार की परिस्थितियों पर भी नजर रखनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसने कितना लगाया है अनुमान
सोने की कीमतों पर बैंक ऑफ अमेरिका ने 3,000 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate) जाने का अनुमान लगाया है। वहीं, गोल्डमैन ने 3,100 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है।
बीएनपी परिबास के अनुसार 3,100 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है। एएनजेड ने तीन महीनों के हिसाब से 3,100 छह महीने यानी जून में 3,200 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।
सिटी की ओर से भी 3,200 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है। वहीं डीवेयर ग्रुप ने दूसरी तिमाही तक 3,300 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है।
इसी प्रकार Saxobank ने भी 3,300 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है। जबकि मैक्यूरिन का अनुमान 3,500 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने है। वहीं, सबसे ज्यादा डबल लाइन ने 4,000 डॉलर प्रति औंस तक सोने के दाम (Gold Rate Prtediction) जाने का अनुमान लगाया है।
1 लाख 20 हजार तोला को पार कर जाएगा सोना
डबल लाइन (DoubleLine) ने अनुमान लगाया है कि सोना 2025 के अंत तक 4,000 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate Prediction) तक पहुंच सकता है। उनके अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें कम करने और ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता के चलते आराम से ये लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो भारत में भी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से ही चलती हैं।
ऐसे में सोने के दाम भारत में साल के अंत तक 1 लाख 20 हजार तोला को क्रॉस कर जाएंगे। क्योंकि एक औंस में 28 ग्राम से ज्यादा होते हैं। वहीं, मौजूदा समय में डॉलर के रेट के हिसाब से एक औंस सोने की कीमत अगर 4 हजार डॉलर होती है तो भारत में यह कीमत 3,45,303 रुपये बनेगी। जोकि भारत में एक तोला सोने (Gold Rate Prediction) की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये तोला से ज्यादा बनेगी।