home page

Gold Rate : 5वें दिन लगातार महंगा हुआ सोना, अब इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate Today : सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को हैरान कर दिया है। आए दिन सोने व चांदी के रेट नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। वहीं, सोना खरीदारों को झटका लगा है। आज पांचवें दिन लगातार सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से -

 | 
Gold Rate : 5वें दिन लगातार महंगा हुआ सोना, अब इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने और चांदी के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। बीते पांच दिनों से लगातार सोना महंगा (Gold Rate Hike) होता जा रहा है। जिससे अब सोने के रेट हाईलेवल पर पहुंच गए हैं।

सोने में रिकॉर्ड तेजी -

आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ पर सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी आई है। लगातार 5वें दिन कीमत में उछाल देखा जा रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरे शहरों में भी कीमतों में इजाफा है। त्योहारी सीजन के चलते अब एक बार फिर से सोने के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है। एक्सपर्ट का कहना है कि धनतेरस और दिवाली (Diwali 2025) पर भाव में जबरदस्त उछाल आ सकता है। ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो अमेरिकी सरकार के शटडाउन और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें सोने को बूस्ट दे रहे हैं।

इसके साथ ही कमजोर डॉलर, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की ओर से बड़े पैमाने पर सोने (God rate) की खरीद ने भी कीमतों में बढ़ोतरी में योगदान दिया है। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव -

दिल्ली में सोने का भाव -

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi 24 carat gold price) 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,13,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सोने का भाव

आज मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव (Sona ka Taja Bhav) 1,13,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,24,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सोने का रेट

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने सोना (Gold rate hike) आज महंगा होकर 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमतें 1,13,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Bhopal Gold Price) 1,13,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 1,24,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी में भी आई तेजी -

एक तरह जहां सोने के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। वहीं चांदी के भाव (Silver Rate Today) में भी रिकॉर्ड तेजी आई है। आज यानी 10 अक्टूबर को सोने की कीमत बढ़कर 1,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सितंबर में कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने चांदी का भाव (chandi ka bhav) में 19.4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी, जबकि इस दौरान सोने की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैऋ।