home page

Gold Rate : एक बार फिर महंगा हुआ सोना, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Gold Rate Today : साल की शुरूआत से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार इसमें कई दिनों तक गिरावट आई है। लेकिन अब एक बार फिर सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आईये जानते हैं सोने का ताजा रेट - 

 | 
Gold Rate : एक बार फिर महंगा हुआ सोना, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने की कीमतों में उठक पटक के बाद अब एक बार फिर से तेजी आई है। मई महीने की शुरूआत से लेकर अंत तक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन जून महीने की शुरूआत होने के बाद एक बार फिर सोना महंगा (Gold rate hike) होना शुरू हो गया है। 


आज MCX पर सोना 806 रुपए महंगा होकर 95,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। आज चांदी 385 रुपए बढ़कर 97,400 पर ट्रेड कर रही है। 
 


कमोडिटी बाजार में भी हलचल देखने को मिल रही है। सोना मामूली बढ़त के साथ 3,000 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी 34 डॉलर के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। घरेलू बाजार में सोना 88,000 रुपए के ऊपर बिक रहा है, जबकि चांदी 200 रुपए सस्ती होकर 1,00,500 रुपए के लगभग कारोबार कर रही है। 

पिछले हफ्ते कितना महंगा और सस्ता हुआ सोना -

पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों (Gold Price Today) की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार यानी 30 मई को सोने में गिरावट देखी गई। MCX पर गोल्ड 600 रुपए से सस्ता हुआ। वहीं, चांदी लगभग 1,000 रुपए सस्ती हुई है।

MCX पर सोना (MCX gold Rate) 614 रुपए फिसलकर 94,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। कल ये 95,389 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी इस दौरान 967 रुपए लुढ़कर 96,859 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी, जोकि कल 97,826 रुपए पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव - 

सोने की कीमतों  (Gold Price) में लगातार कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई है, जिसे आंशिक रूप से नरम नौकरियों के आंकड़ों से समर्थन मिला। फिलहाल सोना 0.8 प्रतिशत बढ़कर प्रति औंस $3,315.73 पर पहुंच गया है। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ $3,343.90 पर बंद हुआ है।