Gold Rate : सोने के दामों में आया जबरदस्त उछाल, जानिए आज का ताजा रेट
Gold Rate : जून के आखिरी सप्ताह में सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आज फिर सोने के दामों की स्पीड बढ़ गई है। सोने के इन बढ़ते दामों से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है और निवेशकों को फायदा हुआ है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि सोने- चांदी(Gold Silver Price)के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) : देशभर में सोने चांदी के दामों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की इन बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इसके बाद सोने की बढ़ती कीमतों के चलते आम नागरिकों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। आइए इस खबर में जानते हैं कि आपके शहर में सोने चांदी के ताजा भाव-
देश में यह चल रहे हैं सोने चांदी के रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दामों(Sone ke bhav)में तगड़ी तेजी आई है। आज देश में 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
बीते दिन 25 जून को 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि आज चांदी 106,630 रुपये प्रति किलो है और बीते दिन 25 जून को चांदी का भाव 105,390 रुपये प्रति किलो के आस-पास बाजार में ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा बाजार में सोने के दाम
दूसरी ओर मध्यप्रदेश सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 410 रुपये की तेजी आई है तो चांदी के रेट में भी 1,240 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इसके बाद 22 कैरेट वाले सोने का रेट आज 89 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97 हजार 560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जोकि बीते दिन 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 89,054 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 97,150 प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
अगर आप ज्वैलर्स के पास सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो सोने की क्वालिटी को अच्छे से जांचे। देश में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS)ही हॉलमार्क का निर्धारण करता है। इस दौरान हर कैरेट के सोने में हॉलमार्क के अंक अलग होते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही सोने को खरीदना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपना बड़ा नुकसान कर रहे है।
कितने गिर जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने वाली हाल है। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार अगले 3 महीने में सोना गिरकर 95000 प्रति 10 ग्राम के आसपास आ जाएगा। वहीं 1 साल बाद सोने की कीमत 77 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रह जाएगी।
दूसरी ओर एक्सपर्ट जॉन मिल्स का मानना है कि सोने के दामों (Gold Price) में और तगड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। इस साल के अंत तक सोना गिरकर 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ जाएगा। जॉन मिल्स का मानना है कि सोने को लेकर जो परिस्थितियों बन रही हैं वह सोने में गिरावट लेकर आएंगी।
जॉन मिल्स का मानना है कि आगे सोने को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों बदल जाएंगी और सोन के दाम गिरेंगे। टैरिफ वॉर का असर कम हो जाएगा। निवेदक बाजारों में लौट जाएंगे और आपूर्ति अधिक और मांग कम होने की वजह से सोना गिर जाएगा।