Gold Rate : सोने में रिकॉर्ड तेजी, चांदी भी एक लाख के करीब, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

HR Breaking News - (Gold Rates)। सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। मार्च महीने का आज आखिरी दिन है और अभी भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कई बड़े शहरों में तो आज शुद्ध सोना 90,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पार चल रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। अब एक किलो चांदी लाख के पार ट्रेंड कर रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज आपके शहर में गोल्ड (Sone Chandi ka taja bhav) के क्या भाव चल रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई में क्या चल रहे गोल्ड के रेट-
आज 2024-2025 के फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन है और ईद भी है, लेकिन आज भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम (22 carat gold price) 83,740 रुपये प्रति दस ग्राम (Gold rate updates) पर ट्रेंड कर रहा है और वहीं, 24 कैरेट सोना 91,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना (22 carat gold in mumbai) 83,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोना 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी का ताजा भाव-
सोने के अलावा बात करें चांदी की कीमतों (Silver latest rate) की तो आज 31 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,03,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है। हालांकि चांदी के भाव में बीते हफ्ते की तुलना में थोड़ी नरमी देखी गई है, लेकिन अभी भी चांदी (Chandi ke latest rate) लाख के पार चल रही है।
जानिए अन्य शहरों में गोल्ड के रेट-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने का भाव 83,740 91,340
चेन्नई में सोने का भाव 83,590 91,190
मुंबई में सोने का भाव 83,590 91,190
कोलकाता में सोने का भाव 83,590 91,190
नोट-प्रति दस ग्राम सोने के भाव रुपये में
क्यों बढ़ रहे सोने के भाव-
सोने की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण दुनियाभर में आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता है। हालातों की अस्थिरता के चलते लोग पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने (Gold price hike) में निवेश कर रहे हैं और जिसके चलते सोना एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन गया है।
सोने की मांग अमेरिका की नई आर्थिक नीतियां, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव और महंगाई बढ़ने के चलते खूब देखी जा रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई देशों के केंद्रीय बैंक भी ज्यादा से ज्यादा सोना (kyu badh rhe sone ke rate) खरीद रहे हैं, जिसके चलते इनकी कीमतों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसी वजह से सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
ऐसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत-
सोने की कीमतों (Aaj ka Gold Price Kya Hai) को हर दिन अपडेट किया जाता है। भारत में सोने की कीमत बदलने के कई कारण है। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव आदि के चलते सोने की कीमतों (Gold silver ke taja rate) में गिरावट-उछाल आता रहा है। सोना निवेश के साथ-साथ हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। इसलिए इसकी डिमांड पूरे साल बरकरार रहती है।