home page

Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Update : सोने के भाव में इस समय भारी उथल पुथल मची हुई है। कभी रेट एकदम से हाई हो जाते हैं तो कभी औंधे मुंह जमीन पर आ गिरते हैं। मई माह में तो सोने के भाव (sone ka bhav) में इतना उतार चढ़ाव आया है कि ग्राहकों को हर दिन गहनों की खरीददारी के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ा है। फिलहाल प्रति तोला सोने के दाम (gold rate 20 may) कुछ इस तरह से हैं-
 | 
Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate today)। सोने के दामों में हो रहे बदलाव के कारण अब खरीददार भी अपने निर्णय बदलने लगे हैं। वे कभी सोना सस्ता होने का इंतजार करते हैं तो कभी तेजी और गिरावट में आकलन करके गहने खरीदने का फैसला ले रहे हैं। कुल मिलाकर सोने के भाव (gold rate today) में मची उथल पुथल ने लोगों को संशय में डाल दिया है कि सोना खरीदने का सही समय कौन सा हो सकता है। खबर में जानिए इस समय 10 ग्राम सोने के दाम (gold price down) क्या चल रहे हैं।

 

 

इतने गिरे सोने के दाम -


सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी देखी गई थी, लेकिन आज मंगलवार को अचानक सोने के दाम गिर गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत (24K gold rate) करीब 490 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरी है। गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम (sone ka taja bhav) गिरे हैं।

24 कैरेट सोने का ताजा भाव - 


मंगलवार को देश के अधिकतर शहरों में सोने का भाव गिरावट के बाद 95,170 रुपये (gold rate today) हो गया है। कल सोमवार को यह 95,660 रुपये (24K gold price today) पर पहुंच गया था। आज 20 मई को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड में 490 रुपये की गिरावट आई है। 


22 कैरेट सोने का ताजा भाव -


22 कैरेट सोने का भाव (sone ka bhav) आज मंगलवार को प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 450 रुपये उछला है, जो अब 87,250 रुपये हो गया है। कल 22 कैरेट सोने के दाम 87,700 रुपये (22K Gold Rate) पर ट्रेड कर रहे थे। 

प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के दाम-


लखनऊ में आज 20 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 87250 रुपये (22 carat gold price) व दिल्ली में 8725 रुपये पर ट्रेड कर रही है। मेरठ और जयपुर में 87250 रुपये और मुंबई में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 87100 रुपये (sone ki kimat) पर ट्रेड कर रही है। 

18 कैरेट सोने का ताजा भाव -


20 मई मंगलवार को 18 कैरेट सोने की कीमत (18K gold price) प्रति 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 71,390 रुपये हो गई है। कल यह 71,760 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

चांदी हो गई इतने रुपये प्रति किलो-


चांदी के रेट (silver price today) में भी आज गिरावट देखने को मिली है। प्रति किलो चांदी की कीमत अब 97 हजार रुपये हो गई है। कई दिनों बाद प्रति किलो चांदी में करीब 1 हजार रुपये की तगड़ी गिरावट आई है। 

ये हैं दाम गिरने के कारण -


सोने के दाम (gold rate 20 may 2025) गिरने के कई कारण हैं। इस समय एक तो घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग घटी है। दूसरा रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (MCX gold price) 3,320 डॉलर प्रति औंस गिरी है। हालांकि एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतों (chandi ki kimat) में और उतार चढ़ाव आ सकता है।

News Hub