home page

Sone Ka Rate : अचानक सोने की कीमतों में 4100 रुपये गिरावट, 10 दिन में हुआ 11 हजार रुपये सस्ता, जानिये 10 ग्राम का रेट

Sone Chandi ka Bhav : सोने व चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद अब गिरावट आई है। पिछले काफी दिनों से लगातार सोना महंगा होता जा रहा था। लेकिन अब दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों (Gold Price) में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 10 दिन में सोना 11,000 रुपये प्रति 10 सस्ता हुआ है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले सोने का ताजा भाव चेक कर लें।

 | 
Sone Ka Rate : अचानक सोने की कीमतों में 4100 रुपये गिरावट, 10 दिन में हुआ 11 हजार रुपये सस्ता, जानिये 10 ग्राम का रेट

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने की कीमतें देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, साल 2025 में सोने के भाव में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं चादी के दाम भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। अब सोन व चांदी के रेट अचानक सस्ते हो गए हैं। पिछले 10 दिन से लगातार सोना सस्ता हो जारी है।

सोने में बुधवार को 4100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का नया रेट (Gold Latest rate) 1,21, 800 रुपये तक गया है। वहीं चांदी की कीमत 6250 रुपये घटी हैं। अगर ग्लोबल मार्केट की बात भी करें तो सोने का रेट 4 हजार डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया है। सोना 3 हफ्ते के सबसे कम स्तर पर आ गया है। सोने के दाम (Sone Ka Rate) में पिछले 10 दिनों में करीब 11,000 रुपये की गिरावट आई है।

दिल्ली में सोने का रेट -

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के बीच सोने (Gold rate) में सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेश का रुख कमजोर पड़ा है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) कम हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोने का भाव 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी। सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4100 रुपये सस्ता हुआ है। यह 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) आ गया है, जबकि एक दिन क्लोज होने के बाद सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

6250 रुपये लुढ़की चांदी -

मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी 6250 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। यह 1, 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई है। चांदी की कीमत (Silver rate) सोमवार को 1,51,0250 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर या 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3887 डॉलर प्रति औंस रहा है।

पिछले सत्र में यह 132 डॉलर की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था। हाजिर चांदी (Chandi Ka Bhav) में भी भारी गिरावट देखी गई है। यह लगभग 3% के निचले स्तर 45.56 डॉलर प्रति औंस रह गई है। बुलियन एक्सपर्ट ने कहा कि सोने की कीमतों में नरमी का दौर जारी रहेगा। अभी 5 से 10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है। इस साल कीमत में 50% से अधिक बढ़ोतरी के बाद बड़े कारोबारी मुनाफावसूली कर रहे हैं।