home page

Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, जून जुलाई तक इतने का हो जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने के दाम धड़ाम से गिर गए हैं। सोना मई की शुरुआत से ही गिरता आ रहा है। सोने में आई तगड़ी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। सोने के दाम जमीन चाटने लगे हैं। वहीं, आगे का अनुमान भी आग गया है कि जून जुलाई में सोने के दाम कितने रह जाएंगे।

 | 
Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, जून जुलाई तक इतने का हो जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद रिकॉर्ड गिरावट की ओर चल रहे हैं। सोना गिरकर 90 हजार के आसपास आ गया है। सोने में इतनी गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है।

 

खासकर वो निवेशक परेशान हैं, जिन्होंने हाई लेवल पर सोने को खरीदा है। सोने (Gold Rate) की इतनी गिरावट के बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। वहीं, आने वाले दिनों में सोने के दाम क्या रहेंगे, इसको लेकर भी अनुमान सामने आ रहे हैं।  

 

आभूषण खरीदार हुए कम
 

10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में निवेशकों की रुचि ज्यादा बढ़ गई है। सोने में निवेशक 7% अधिक हो गए हैं, जबकि आम ग्राहक मार्केट से दूर हो गया और 16 साल बाद सोने (Gold Rate) में पहली तिमाही में आभूषण की खरीद 25% कम हुई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये चल रहे हैं दाम
 

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate) 1.3 प्रतिशत गिरा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3,136.97 डॉलर प्रति औंस आ गया है। दूसरी ओर यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.5 फीसदी गिरा है। यह 3,140 डॉलर प्रति औंस पर है। 10 अप्रैल के बाद विदेशी बाजार में सोना (Gold Rate)  सबसे सस्ता है। 

99,358 रुपये से गिरकर इतने पर आ गया सोना 


एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। अब 15 मई को सोना गिरकर  90,890 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) के लॉ पर आ गया।

इससे पहले इंटरनेशनल बाजार में 3500 डॉलर प्रति औंस के ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना गए थे। यहां पर भी सोना गिरकर 3,136 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। 10 प्रतिशत से ज्यादा दाम गिर चुके हैं। 

सोने के दाम गिरने का यह है कारण
 

सोने के दाम गिरने की वजह एक्सपर्ट्स के अनुसार यहीं है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन कम हुई है। इनवेस्टर्स ने सोने (Gold Rate) से पैसा निकालकर शेयरों में ज्यादा रिटर्न के लिए लगाना शुरू कर दिया है।

दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर लड़ाई थम गई है। दूसरे देशों के साथ भी टैरिफ हॉल्ड होने पर बातचीत का दौर चल रहा है और पॉजिटिव साइन दिख रहे हैं।  
 

कब तक जारी रहेगी सोने की गिरावट


विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू मार्केट में सोने की कीमत शॉर्ट टर्म में 87,000-88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती है। वहीं, दूसरी ओर विदेशी बाजार में सोना 3,050 से 3,000 डॉलर प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) तक पहुंच सकता है। जून जुलाई तक सोने के यह दाम जा सकते हैं। 

क्या खरीदना चाहिए सोना


मीडिया रिपोर्ट्स में मेहता इक्विटीज में कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलांतरी के हवाले से लिखा है कि गोल्ड में गिरावट की बड़ी वजह प्रॉफिट टेकिंग है। ज्यादा रिस्क वाले एसेट्स में निवेश बढ़ने का असर गोल्ड पर दिखा है। 

News Hub