home page

Gold Rate : महंगा होने के बाद धड़ाम गिरा सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate today : सोने की कीमतों में साल की शुरूआत से ही तेजी आ रही है। इसकी बढ़ती कीमतें आए दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। जिसके चलते आज सोना 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया है। आज सोने के भाव (Gold Rate Down) में गिरावट देखने को मिली है। इससे सोना खरीदारों को राहत मिली है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -

 | 
Gold Rate : महंगा होने के बाद धड़ाम गिरा सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

HR Breaking News - (Gold- Silver Price Today)। सोने और चांदी के भाव में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना लगातार कई दिनों तक महंगा होने के बाद आज सस्ता हुआ है। IBJA की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना (Gold Rate Down) सस्ता होकर 1,16,954 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है जिसके बाद चांदी 1,45,610 प्रति किलोग्राम हो गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Sona Bhav) शुक्रवार को कम होकर 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। सोने की तरह, चांदी की कीमतें भी सस्ती होकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं।

सोने चांदी का ताजा भाव -

सोना 24 कैरेट: 116954 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट: 116486 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: 107130 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: 87716 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट: 68418 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 999 : 145610 रुपये प्रति किलोग्राम

जानिये पिछले दिनों क्या रहा सोने चांदी का भाव -

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Sone Ka Bhav) शुक्रवार को 500 रुपये कम होकर 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ सोने में 5 दिनों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक लग गया है। निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर में आये मामूली सुधार से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (Gold Price) 500 रुपये सस्ता होकर 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इससे पहले, बुधवार को यह 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने उच्चतम स्तर से 500 रुपये घटकर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर गुरुवार को स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहे। सोने की तरह, चांदी की कीमतें (Silver Rate Today) भी 500 रुपये सस्ती होकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। सर्राफा संघ ने कहा कि बुधवार को चांदी 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव -

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने (Gold Rate) में भी गिरावट देखी गई और गुरुवार को 3,897.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद यह 3,863.51 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी (Silver Rate) बृहस्पतिवार को 48.10 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर को छूने के बाद लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 47.34 डॉलर प्रति औंस पर रही।