home page

Gold Rate : दिसंबर 2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट, जानिये चांदी में कितनी तेजी की उम्मीद

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। हालांकि साल के आखिरी दिन कुछ सोने और चांदी की चमक फिकी भी पड़ी, परंतु, सालभर देखें तो सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ही कायम किया है। आइए जानते हैं अगले साल सोने और चांदी की कीमत क्या रहने वाली है। 

 | 
Gold Rate : दिसंबर 2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट, जानिये चांदी में कितनी तेजी की उम्मीद

HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी होते हुए दाम नए मुकाम पर पहुंचे हुए हैं। सोना और चांदी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सोने और चांदी में इस सप्ताह की शुरुआत में भी तेजी ही देखने को मिली थी। एक्सपर्ट्स ने सोने और चांदी को लेकर 2026 की चाल का भी अनुमान लगाया है।  

 


क्यों बढ़ी सोने की की कीमत


सोने की कीमतों के बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल रही है। साल 2024 के आखिर में ही सोना बढ़ना शुरू हो गया था। 2025 की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास थी,  जो इस साल 1 लाख 40 हजार रुपये के आसपास पहुंच चुका है। सोने की कीमतों में करीब दो गुणा की ही बढ़ौतरी हुई है।

 

इस बढ़ौतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका की ओर से टैरिफ को लेकर लिए गए फैसले रहे हैं। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में हलचल मच गई। ट्रेडिंग में नुकसान का जोखिम देखते हुए निवेशकों ने सोने को सेफ हेवन मानते हुए इसमें निवेश किया।

 

सोने में निवेश के चलते सोने की मांग बढ़ने लगी, जिससे सोने की कीमत आसमान छूने लगी। अब सोने को लोग ट्रेड मार्केट की तरह ही ट्रीट कर रहे हैं। जिससे सोने में तेजी बनी हुई है। अलग-अलग देशों के रिजर्व बैंक भी लगातार सोने की खरीद में लगे हुए हैं, जिससे भी सोना रफ्तार पकड़े हुए हैं। 

 


चांदी में बढ़ौतरी का कारण


चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी साल की शुरुआत से नहीं, बल्कि साल के मध्य से शुरू हुई। चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे मांग ज्यादा और सप्लाई कम को माना जा रहा है। चांदी का इलेक्ट्रिक उपकरणों में इंडस्ट्रीयल यूज होता है, जिसकी वजह से चांदी की कीमत बढ़ती जा रही है, बढ़ती कीमतों के कारण चांदी निवेशकों के पोर्टफोलियो में भी शामिल हो गई है। इस वजह से चांदी की कीमत ढाई लाख तक का आंकड़ा छू चूकी हैं। 

क्या चल रही है चांदी की कीमत 


एमसीएक्स पर साल के आखिरी दिन चांदी की कीमतों (Silver prices on MCX) में 11 हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 से ज्यादा की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद MCX पर 1 किलो चांदी का भाव (MCX Silver Rates)  2,40,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमतों ने अब तक 2,32,228 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड कना लिया है और  2,42,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड कायम किया है। 

क्या चल रही है सोने की कीमत 


MCX पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड (Sone ki Kimat) का वायदा भाव 1,36,327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसके आखिरी  कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,36,666 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अब एमसीएक्स पर 5 फरवरी के एक्सपायरी वाले गोल्ड का भाव 1,35,971 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जो बीते दिनों कारोबारी दिनों से तकरीबन 700 रुपये की गिरावट को दर्शाता है।

भविष्य में भी तेजी रहेगी जारी
  
सोने की कीमतों (Gold Rate Update) में टेक्निकल तौर पर 2025 में मजबूत तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतों को लेकर एक्‍सपर्ट्स दिसंबर 2026 तक भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय में कीमतों के हिसाब से सोने की कीमत 2026 में MCX पर 150000 से 155000 तक जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो यह  2 लाख 75 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जाने की संभावना है। 

कुछ गिरावट की भी संभावना


विशेषज्ञों ने ग्लोबल रेट (Global Market) में सोने की कीमतों में कटौती की संभावना जताई है। सोने को सेफ-हेवन माना जाता है। दूसरी तरफ चांदी  की मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड है। ऐसे में थोड़ी बहुत गिरावट के बाद सोना और चांदी 2026 में तेजी बनाए रख सकते हैं, हालांकि, 2025 में शानदार तेजी के बाद, मुनाफे की रफ्तार धीमी हो सकती है, इसलिए ट्रेडर सतर्क रहें।

वहीं, कीमतों को लेकर कई ग्लोबल फैक्ट्र भी ध्यान देने योग्य रहेंगे। इसमें मॉनेटरी पॉलिसी में ढील, डी-डॉलराइजेशन और ग्लोबल ट्रेड टेंशन आदि शामिल है। वहीं अमेरिका और चीन में आर्थिक गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। 

इंटरनेशनल बाजार में सोना और चांदी 


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल रही है। 7 दिन में ही सोने की कीमतें 3.77 प्रतिशत बढ़ीं हैं। इसने कॉमेक्स पर 4584 डॉलर प्रति औंस का लाइफटाइम हाई पर सोना पहुंचा है। चांदी भी इसी प्रकार से बढ़ी है। ऐसे में सोने की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये  प्रति दस ग्राम तक भी जा सकती है।