Gold Rate : सोने में 4,571 रुपये की तेजी, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने का रेट
Gold Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आए दिन सोने का भाव नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज भी सोने में तेजी तर्ज की गई है। इस साल में सोने की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब अचानक सोने में 4,571 रुपए की तेजी आई है। चलिए जानते हैं।
HR Breaking News - (Gold rate hike)। सोने के बढ़ते दामों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दोनों ही कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तोड़ते जी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतें अब हाई लेवल पर जा पहुंची है। साल 2025 में सोने ने लगभग 39 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। वहीं सोना खरीददारों को झटका लगा है।
लाइफ टाइम हाई पर सोना -
पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों (Gold Rate) में हुए बदलाव पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना महंगा होकर 1,21,492 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। सोना लाइफ टाइम हाई छूने के बाद नीचे गिरा है।
MCX पर सोने का रेट -
बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का रेट (MCX Gold Rate) में बड़ा बदलाव आया है। यहां शुरुआत में 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना तेजी के साथ 1,23,677 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर जा पहुंचा है। अचानक इसी स्तर से तेजी के साथ नीचे भी गिरा है। लेकिन गिरावट के बाद सोने में फिर से तेजी आई है और शुक्रवार को 999 की बढ़त के साथ सोना 1,21,492 पर बंद हुआ है।
जानिये सोने के रेट -
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में भी तेजी देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स (IBJA Gold Rate Update) की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,22,629 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में सस्ता ऊपर शुक्रवार 10 अक्टूबर को 1,20,845 पर खुला है और दिनभर के कारोबार के बाद शाम में तेज बढ़त बनाकर 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 3 अक्टूबर को इसका बंद भाव 1,16,954 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
4,571 महंगा हुआ सोना?
यदि हफ्तेभर में गोल्ड रेट (Gold Rate Today) में आए बदलाव पर गौर करें, तो कैलकुलेशन के हिसाब से घरेलू मार्केट में सोना हफ्तेभर में तेज गिरावट के बावजूद भी 4,571 रुपये प्रति 10 ग्राम मंहगा हुआ है। न सिर्फ 24 कैरेट, बल्कि अन्य क्वालिटी के गोल्ड के रेट (Sone Ka Bhav) में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
क्वालिटी गोल्ड रेट
24 कैरेट गोल्ड 1,21,525 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड 1,18,610 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड 1,08,160 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड 98,440 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड 78,380 रुपये/10 ग्राम
