Gold rate : आ गई रिपोर्ट, 4 साल बाद इतना महंगा हो जाएगा सोना

HR Breaking News - (Gold rate today) सोने की कीमतों ने इस साल हाई लेवल के आंकड़े को पार कर दिया है। बीते कई दिनों से सोने के भाव सातवें आसमान को टच कर रहे हैं। हर रोज बढ़ रहे सोने के भाव में खरीदारों को काफी परेशान कर रखा है। लेकिन गोल्ड प्राइस में बढ़ोतरी को देख निवेशकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।
जब साल 2025 शुरू हुआ था तो उस समय सोने में तेजी का रुख भी सामने आ गया था। अब तक पहले चार माह में ही सोने ने कई बार ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह स्थिति घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर रही है। वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों (sone ka bhav) ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
सोने के दाम इस समय न थमने वाली रफ्तार पकड़े हुए हैं। इसे देखकर हर कोई सोने की भविष्य के दामों के बारे में सोचने पर मजबूर हो रहा है। लगातार हो रहे सोने के भाव में उछाल को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ दिन बाद सोने के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएंगे। चलिए आज आपको बताते हैं कि आने वाले 4 साल यानी वर्ष 2029 तक सोने के भाव कितने हो जाएंगे।
फिलहाल हो रही सोने के भाव में बढ़ोतरी को देख गोल्ड़ में निवेश से भविष्य में बंपर रिटर्न की उम्मीद है, इसलिए सोने की कीमतें (gold price hike) आगे भी उछाल पाएंगी। अगलें साल भी सोना तेजी से ट्रेड करेगा और 2029 तक 10 ग्राम गोल्ड नए रिकॉर्ड कायम करेगा, जानिये इस पर नई रिपोर्ट और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
इस साल कुछ ऐसी रहेगी सोने की चमक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस समय तकरीबन 3,273.90 डॉलर प्रति औंस (gold price in USA) के करीब बना हुआ है। भारतीय सराफा बाजार में इस साल की शुरुआत से ही सोने ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। 2025 में सोने के भाव में काफी वृद्धि देखी गई है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा जोखिम वाले हालात में सोना इस साल के आखिर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4000 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकता है। भारत में इसी साल में 10 ग्राम सोना 1 लाख से पार होने का अनुमान है।
सोने का ताजा भाव
आज 6 मई के दिन दिल्ली में आज सोने के दाम बढ़े हैं। 24 कैरेट सोने का भाव ₹220 बढ़कर ₹95,880 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹200 महंगा होकर ₹87,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कीमतों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वालें समय में सोना लोगो की पहुंच से बाहर हो जाएगा। 2026 में यह और अधिक कीमत पर ट्रेड करेगा, इसके बाद अगलें 3-4 साल में भी परिस्थितियां सोने के रेट को बढ़ाने वाली होंगी।
गोल्ड़ में बढ़ रहा निवेश
सोने में निवेश (gold investment) अब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार के कारण भी बढ़ रहा है। इस तनाव के बीच सोना निवेश (gold investment tips) का सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। आर्थिक मंदी से बचने का एक नया तरीका माना जा रहा है। कई देशों के बीच इस समय संघर्ष और तनाव जारी है, इसलिए सोने में निवेश बढ़ रहा है।
केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीददारी जमकर की जा रही है, जो सोने की मांग और कीमतें बढ़ा रही है। वैश्विक जोखिम के दौर में सोना बेहतर संपत्ति बनता रहा है। इससे सोने के रेट (gold price 6 may) बढ़ते जा रहे हैं। यह निवेशकों के लिए तो फायदेमंद है लेकिन ग्राहकों को परेशानी होती है।
कीमतों में बढ़ोतरी होने के पीछे का कारण-
सोने की कीमतें (sone ki kimat) बढ़ने के पीछे कई कारक काम करते हैं। भारत में ब्याह शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है और इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। अमेरिकी ट्रेजरी की ज्यादा बिक्री होने पर व डॉलर में कमजोरी से भी सोने में निवेश (gold buying tips) बढ़ता है और इसका असर कीमतों पर भी पड़ता है।
घरेलू व वैश्विक परिस्थितियां, बाजारी हालात, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक कारणों से भी सोने की कीमतें अप डाउन होती रहती हैं। सोने के आयात शुल्क, टैक्स, जीएसटी (GST on gold) व मेकिंग चार्ज में बढ़ौतरी होने के कारण भी सोने के रेट बढ़ जाते हैं। हालांकि इस साल सोने की कीमतों में गिरावट आने की संभावना कुछ विशेषज्ञों की ओर से जताई गई है।
जानिये एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं -
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले चार साल में सोने के भाव (gold rate in future) बेलगाम हो जाएंगे। इस साल के अंत तक ही रेट काफी बढ़ जाएंगे। साल 2025 की शुरुआत में सोने के दामों में जो तेजी देखने को मिली थी, वही 2026 की शुरुआत में जारी रहती है तो सोने के रेट (gold rate in 2026) आम आदमी की पहुंच से बाहर होंगे।
अंतराष्ट्रीय बाजार में जनवरी 2029 में सोने की कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस से अधिक (gold rate in 2029) हो सकती है, वहीं भारत में प्रति तोला सोने की कीमत (sone ka bhav) 1लाख 41 हजार के आंकडे को पार कर जाएगी।
एक्सपर्ट्स द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत (gold rate in india) 2029 की शुरुआत में 1 लाख 25 हजार से शुरू होकर साल के अंत तक 1 लाख 40 के आंकड़े को पार कर जाएगी।