home page

Gold Rate : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ सोना, अब 90 हजार से कम की बन जाएगी 10 ग्राम की चेन

Gold Rate : सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी आई है। सोने के दामों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरकर काफी कम हो गया है। अब 10 ग्राम की चेन 90 हजार से भी कम में बन जाएगी। इससे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा। आम ग्राहक जो सोने से दूर हो रहे थे, सोना गिरकर धीरे धीरे इनकी रेंज में आ रहा है। 

 | 
Gold Rate : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ सोना, अब 90 हजार से कम की बन जाएगी 10 ग्राम की चेन

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन बढ़ने के बाद सोना फिर से गिर गया है। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने से जहां निवेशकों की चिंता की लकीरें बढ़ी हैं तो वहीं आम ग्राहकों को काफी लाभ पहुंचेगा। 

 


क्यों गिर रहे सोने के दाम


पिछले काफी दिनों से सोने के दाम गिरे ज्यादा है और बढ़े कम हैं। वैसे तो सोने में उतार चढ़ाव आता रहता है, परंतु, इस समय सोने को ज्यादातर निवेशक प्रभावित कर रहे हैं। सोने के दाम (Gold Rate) अंतरराष्ट्रीय बाजार की उठापटक पर निर्भर कर रहे हैं।

 

जब भी बाजार में अनिश्चित्ता आती है और कोई वैश्विक तनाव की स्थिति दिखती है तो निवेशक सेफ हेवन कहे जाने वाले सोने में सुरक्षित निवेश के नजरिये से निवेश करते हैं। परंतु, जब भी मार्केट के हालात ठीक होते हैं तो निवेशक फिर से बाजार में लौट जाते हैं। सोने की डिमांड कम होने से सोना धड़ाम हो जाता है। 


इस साल 30 प्रतिशत तक बढ़े सोने के दाम


सोना इस साल की शुरुआत में 76 हजार रुपये प्रति तोला के आसपास था। परंतु, इसके बाद सोने की गाड़ी इतनी तेज दौड़ी के सोने के दाम बढ़कर (Gold Rate) एक लाख प्रति दस ग्राम के ऊपर चले गए। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति तोला चला गया था। सोने के ये दाम 22 अप्रैल को थे।

 

कहां कितने चल रहे हैं सोने के दाम 
 

सोने के दामों में गिरावट आई है। इंदौर के सराफा बाजार में 24 मई को सोने की कीमत (Gold Rate) में 200 रुपये की कटौती दर्ज की गई है। इसके बाद सोने के औसत दाम 96,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। सोने की देश के अंदर कीमतें, ग्लोबल और डोमेस्टिक दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं।

वहीं, दिल्ली में अब 10 ग्राम के लिए 24 कैरेट सोने के दाम 98000 और 22 कैरेट (जेवराती सोना) सोने के दाम (Gold Rate) 90000 रुपये से नीचे आ गए हैं। यानी आप 90 हजार से कम में अपनी चेन बनवा सकते हैं।


कहां कितना चल रहा सोने का दाम

दिल्ली 
 

24 कैरेट सोने की कीमत 97670 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 89540 रुपये  

कोलकाता


22 कैरेट सोने की कीमत 89390
24 कैरेट सोने की कीमत 97520

चेन्नई


22 कैरेट सोने की कीमत 89390
24 कैरेट सोने की कीमत 97520

मुंबई


22 कैरेट सोने की कीमत 89390
24 कैरेट सोने की कीमत 97520

हैदराबाद


22 कैरेट सोने की कीमत 89390
24 कैरेट सोने की कीमत 97520

बेंगलुरु
22 कैरेट सोने की कीमत 89390
24 कैरेट सोने की कीमत 97520

जयपुर
24 कैरेट सोने की कीमत 97670
22 कैरेट सोने की कीमत 89540

लखनऊ
24 कैरेट सोने की कीमत 97670
22 कैरेट सोने की कीमत 89540

चंडीगढ़ 
24 कैरेट सोने की कीमत 97670
22 कैरेट सोने की कीमत 89540 

भोपाल
24 कैरेट सोने की कीमत 97570
22 कैरेट सोने की कीमत 89440 


अहमदाबाद
24 कैरेट सोने की कीमत 97570
22 कैरेट सोने की कीमत 89440 

 

एमसीएक्स पर यह हैं सोने के दाम


सोने के दामों में एमसीएक्स भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। दिन भर हरियाली में हरा भरा रहा सोना रात को लाल प्वाइंट पर आ गया। सोने के दाम 96,400 रुपये पर बंद हुए हैं, जोकि कल से काफी कम हैं।