Gold Rate Hike : सोना हर दिन बना रहा रिकॉर्ड, सातवें आसमान में पहुंचे भाव, एक्सपर्ट ने बताया दिसंबर तक कितने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate Hike : इस साल सोने की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस साल सोने के दाम में 16 प्रतिशत के लगभग की वृद्धि हो चुकी है। वहीं, पिछले एक साल का ग्राफ देखें तो सोने के दामों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सोने के दाम (Gold Rate Hike) इस साल बेहिसाब बढ़कर नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। हर दिन सोना सातवें आसमान पर पहुंच रहा है। ऐसे दाम बढ़ने पर विशेषज्ञों ने भी बता दिया है कि दिसंबर तक सोने के दाम कितने होंगे।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में उतार चढ़ाव आता रहता है, लेकिन सोने के दाम बढ़ते ज्यादा है घटते कम हैं। इन दिनों भी सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। सप्ताह में दो दिन दाम गिरते हैं तो पांच दिन सोना महंगा ही होता है। यानी कुल मिलकार सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ते ही जा रहे हैं।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों को कई कारक प्रभावित करते हैं। फिलहाल सोने के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से किए गए टैरिफ जैसे फैसलों से बाजार में अनिश्चितता आई है। इससे लोगों ने बाजार को छोड़कर सोने (Gold Rate Hike) को निवेश के रूप में सुरक्षित माना है। वहीं, देश में सोने के दामों की बढ़ोतरी के पीछे शेयर बाजार का गिरना और शादियों का सीजन होना प्रमुख माना जा रहा है।
फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम
शादियों के सीजन से पहले 24 मार्च को सोने के दामों में कुछ गिरावट देखने को मिली है। परंतु, गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं है। 24 कैरेट गोल्ड मात्र 324 रुपये सस्ता हुआ है और 87845 रुपये पर पहुंच गया है।
इससे पहले 20 मार्च को पहली बार सोना (Gold Rate Hike) बिना जीएसटी के 88761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। यह ऑल टाइम हाई था। वहीं, सोने में 3 प्रतिशत की जीएसटी जोड़कर यह भाव 90,480 रुपये तोला पर जाएगा।
मार्च में इतने बढ़े सोने चांदी के दाम
इस साल तो सोने के दामों में करीब 16 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं, मार्च में अबतक सोना 2789 रुपये और चांदी 4158 रुपये पर पहुंची है। (Gold Rate Hike) पिछले महीने 28 फरवरी 2025 को सोने का भाव 85056 रुपये था। वहीं, चांदी 93480 रुपये थी।
इस साल इतनी हो चुकी बढ़ौतरी
2025 में अब तक सोने के दामों में 12,105 रुपये और चांदी 11,621 रुपये की बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 75,740 रुपये था। जोकि अब 87 से ज्यादा जा चुका है। वहीं, चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो थी जो अब लाख के करीब है।
दिसंबर तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार की पहले बात करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार इस साल के अंत तक सोने के दाम 3200 डॉलर प्रति औंस से लेकर 4000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। 4000 डॉलर प्रति औंस को अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो इस साल के अंत तक सोना 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति तोला तक जा सकता है। परंतु, यह अधिक से अधिक जाने की उम्मीद है।
वहीं, देसी बाजार में भारती सर्राफा कारोबारियों के अनुसार इस साल के अंत तक सोना एक लाख को क्रॉस कर जाएगा। वैश्विक अनिश्चितता और मंदी का डर सोने की कीमतों में बढ़ौतरी कर रहा है, जोकि पूरा साल जारी रह सकती हैं और आसानी से सोना एक लाख को पार कर जाएगा।