Gold Rate Hike : आपने हाईलेवल पर पहुंचे सोने के भाव, एक्सपर्ट ने बताया अगले 2 महीने में कितने बढ़ जाएंगे रेट
Gold Rate Hike :सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी जारी है। सोने के दाम इस साल 16 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं, एक साल में सोने के दामों में 35 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। पिछले अप्रैल के मुकाबले अब तक सोने के दाम 35 प्रतिशत के करीब बढ़ चुके हैं। सोने के बढ़ते दामों (Gold Rate Hike) को लेकर एक्सपर्ट ने बताया है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम कितने रहने वाले हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दाम लगातार रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे सोने के दामों से निवेशकों में चिंता का विषय यह है कि कहीं शेयर बाजार की तरह सोना भी ऐसे तो नहीं लुढ़क जाएगा। सोना अपने ऑल टाईम हाई पर चल रहा है। सोने के (Gold Rate Hike) हाई लेवल पर पहुंचने के बाद विशेषज्ञों ने बताया है कि सोने के दाम कहां तक पहुंचेंगे।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण है। सबसे बड़ा कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वॉर है। टैरिफ वॉर के कारण निवेशकों में बाजार में अनिश्चितता का डर है। इसी वजह से लोगों ने बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाना शुरू कर दिया है। सोने की मांग बढ़ी तो सोने (Gold Rate Hike) के दाम भी बढ़े हैं।
बता दें कि सोने को हमेशा से ही आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है। वहीं, ब्याज दरें कम होने पर भी सोने की कीमत बढ़ने लगती हैं। लगातार अनिश्चितता को लेकर ही सोने की मांग बढ़ रही है। लोग दुनिया में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका के चलते सोने को खरीद रहे हैं।
सोने के दाम बढ़ने का दूसरा कारण
वहीं, देश में सोना एक पारंपरिक धातु है। जब कोई त्योहार या फिर शादियों का सीजन होता है तो देश में सोने की मांग बढ़ जाती है। इसलिए डिमांड ज्यादा होने पर रेट भी हाई हो जाते हैं। वहीं, देश के शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली, जिस कारण सोने (Gold Rate Hike) के भावों में निवेशकों के आने से इजाफा हुआ है।
फिलहाल क्या चल रहे हैं दाम
शनिवार 29 मार्च को सोने के दाम बढ़े हैं। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 91,000 रुपये से ऊपर चल रहा है। 22 कैरेट गोल्ड 8,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक दिन में ही सोने के दाम में 1200 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। यानी की एक से डेड प्रतिशत की बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) हुई है।
कितने पहुंच जाएंगे दो महीने में सोने के दाम
हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक्स ग्लोबल मार्केट की एक रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार 2025 की दूसरी तिमाही में सोने की कीमत 96 हजार रुपये को पार कर सकती है। यानी की, सोने की कीमत 96000 रुपये प्रति तोला के पार जा सकती है। वहीं, अगले दो महीने में ये कीमत 94 हजार से 95 हजार के बीच रह सकती है। वहीं, विश्व के स्तर पर सोने की कीमत दिसंबर तक 3,200 से 3,400 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।