home page

Gold Rate Hike : बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ा सोना, 5 हजार रुपये बढ़े दाम, जुलाई तक ये रहेंगे गोल्ड प्राइस

Gold Rate Hike :सोने के दामों में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोने के दाम बुलेट ट्रेन पर सवार हो गए हैं। सोने के दामों में फिर से तेजी देखी जा रही है। सोना (Gold Rate Hike)एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ा है। सोने के दाम 5 हजार रुपये बढ़ गए हैं। वहीं, सोना अब फिर से नए कीर्तिमान की ओर चल पड़ा है। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम क्या रहेंगे।

 | 
Gold Rate Hike : बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ा सोना, 5 हजार रुपये बढ़े दाम, जुलाई तक ये रहेंगे गोल्ड प्राइस

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दाम इस साल रोजाना ही कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहे हैं। कभी गिरावटों का रिकॉर्ड बन रहा है तो कभी सोने के दामों में बढ़ौतरी बेहिसाब हो रही है। सोने के दाम इस कदर ऊपर नीचे जा रहे हैं, जिसने आम खरीदारों और निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। 

 

 

एक लाख पर पहुंचा था सोना
 

सोने के दाम इस साल लगातार बढ़े हैं। 22 अप्रैल को सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था।  एमसीएक्स पर 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 99358 के हाई पर पहुंच गया था। यहां पहुंचने के बाद सोने में जो गिरावट आई, उसने निवेशकों को परेशान कर दिया। सोने के दाम (Gold Rate Down) गिरने के बाद फिर से बढ़े हैं।

 

 

सोने के दाम बढ़ने का कारण
 

सोने के दाम (Gold Rate Hike) फिर से इजाफे की ओर चल पड़े हैं। इसका प्रमुख कारण अमेरिका की फेड की मीटिंग को माना जा रहा है। वहीं, टैरिफ नीति भी अभी जारी ही है। यह केवल होल्ड हुई है, रद्द नहीं।

 

डॉलर की मजबूती भी सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ा रही है। भारत में मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। जिससे डिमांड बढ़ने से सोना फिर से तेज हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोना आगे भी नए रिकॉर्ड बनाएगा। 
 


इस साल लगातार उतार चढ़ाव का दौर
 

इस साल सोने के दामों (Gold Rate) में काफी उतार चढ़ाव दिख रहा है। 2024 के अंत से बढ़ना शुरू हुआ सोना फिर से बढ़ने लगा है। सोने के दाम इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़े। इतनी बढ़ौतरी के बाद सोने के दामों में गिरावट का दौर चालू हुआ। फिलहाल सोना (Gold Rate)7 प्रतिशत तक गिरने के बाद फिर से बढ़ गया है।  

गहनों के खरीदार हुए कम, निवेश ज्यादा 
 

2025 में सोने (Gold Rate) के आभूषणों की खरीद घटी है। 16 साल में पहली बार ज्वेलरी का हिस्सा पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुआ है। 16 साल में इतना कम सोना खरीदा गया है। सोने के लोगों ने हल्के गहने बनवाए हैं। वहीं, दस साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने के निवेशकों की संख्या बढ़ गई है।

सोने में निवेश करने वाले 7 प्रतिशत बढ़े हैं। यह भी दस साल का रिकॉर्ड टूटा है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश किया है। सोने के दाम (Gold Rate)  भी ज्यादा निवेश के कारण ही बढ़ रहे थे। 


5 हजार रुपये बढ़े दाम
 

देश में सोने के दामों में 7 से 8 हजार के बीच की गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने के दाम 97 हजार 379 रुपये तक दर्ज किए गए हैं। वहीं, 96,550 रुपये न्यूनतम रहे हैं। ऐसे में सोना (Gold Rate) 92 हजार के आसपास से 97 हजार के ऊपर जा पहुंचा है और कुछ ही दिनों में 5 हजार तक दाम बढ़ गए हैं। मंगलवार को सोना 97,491 पर बंद हुआ था। दोपहर 12:44 बजे 97315 रुपये दाम चल रहे हैं। हालांकि ऑल टाइम हाई 99,358 से सोना अभी 2 हजार रुपये के आसपास कम है। 

आगे क्या रहेंगे दाम
 

सोने के दामों में आगे भी बढ़ौतरी की उम्मीद है। ज्वेलर रोहित वर्मा के अनुसार टैरिफ वॉर का असर अभी भी है। बीच में मुनाफावसूली के चलते सोने के दाम गिरे थे, जो फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। टैरिफ को 90 दिन के लिए होल्ड किया है। जुलाई तक यह होल्ड खत्म होने से सोने के दाम (Gold Rate)  फिर से एक लाख के ऊपर जाने की प्रबल संभावना है। 

News Hub