Gold Rate Hike : अगले 10 साल में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate today)। सराफा बाजार में सोने के भाव ने तगड़ी हलचल मचा दी है। एक तोला सोना खरीदने में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इसी तरह से सोने के भाव (sone ka bhav) बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में सोना खरीदना रइसों के लिए भी मुश्किल हो जाएगा। इस साल में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भी अधिक गति से सोने के रेट (gold rate in future) बढ़े हैं। आने वाले 10 साल में तो ये लोगों के अनुमान से भी अधिक होंगे। इस बारे में एक्सपर्ट्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोने का यह है ताजा भाव-
दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 2,400 रुपये (24K gold rate) प्रति तोला पर गिरी है। अब यह 99,200 रुपये प्रति तोला हो गया है। लेकिन आने वाले समय में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। 22K सोना भी 93650 रुपये (22 carat gold) प्रति तोला के करीब ट्रेड कर रहा है। चांदी भी इस समय 97 हजार 600 रुपये प्रति किलो (silver rate today) के करीब बना हुआ है।
इस कारण लगातार बढ़ रहे रेट-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति औंस सोने की कीमत 3500 डॉलर (MCX gold price) तक का आंकड़ा छू चुकी है। अब यह गिरकर 3300 डॉलर प्रति औंस के करीब है। सोने की कीमत बढ़ने का कारण करेंसी एक्सचेंज और टैरिफ वार (tarrif war) माना जा रहा है। डॉलर के बजाय लोग सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। पहले विभिन्न देशों के सेंट्रल बैंक सोने की बिक्री (gold selling tips) करते थे और अब खुद सोने के ग्राहक बन गए हैं। यही कारण है कि सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
बढ़ती जा रही है सोने की मांग-
विशेषज्ञों का कहना है कि पहली बार सोने में इतनी तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना 99000 रुपये (24K gold rate) प्रति 10 ग्राम के करीब है, वहीं 22 कैरेट सोना 92 हजार रुपये (22K gold rate) प्रति तोला के पास ट्रेड कर रहा है। जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉरेन करंसी अधिक मात्रा में एक्सचेंज होगी, तब तक सोने की मांग व कीमत ऐसे ही बढ़ती रहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की खरीदारी (gold buying tips) ऐसे ही बढ़ती रही तो अगले 10 सालों में सोना अमीरों की पहुंच से भी बाहर हो जाएगा। फिलहाल तो सोने की मांग बढ़ती ही जा रही है।
एक दशक बाद इतने होंगे दाम-
सराफा बाजार के जानकारों व एक्सपर्ट्स के अनुसार 10 साल बाद सोने के रेट (sone ka bhav) में 8 लाख रुपये तक की तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ौतरी प्रति 10 ग्राम सोने के भाव (gold rate today) में हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल सोना 3500 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। आने वाले समय में यह 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने वाला है। इस हिसाब से भारत में सोने के दाम 1 लाख 35 हजार रुपये (sone ka taja bhav) प्रति तोला हो जाएंगे।