home page

Gold Rate : कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें नए रेट

Gold Rate today : सोने की कीमतों में मार्च के शुरू से ही लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। यह उठापटक शनिवार को भी जारी रही। होली का त्योहार जैसे-जैसे पास आ रहा है, इन कीमती धातुओं की कीमतों पर असर पड़ता जा रहा है। अगर आप इस समय सोना-चांदी (sona chandi ka bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलरी शोरूम में जाने से पहले प्रति किलोग्राम चांदी सहित 10 ग्राम गोल्ड के रेट जरूर चेक कर लें।
 | 
Gold Rate : कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें नए रेट

HR Breaking News - (Gold price today)। सोने ने पिछले माह अपने खूब तेवर दिखाए थे, ये रोज अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड कायम कर रहा था। तब ब्याह शादी का सीजन भी चरम पर था, जैसे ही मार्च का महीना शुरू हुआ तो सोने के भाव में कुछ नरमी देखी गई। 8 मार्च को सोने के दामों (Gold Silver rate today 8 March) में फिर से बदलाव आया है। इससे सर्राफा बाजार में हलचल हुई है और खरीददारी पर भी असर देखा गया है। सोने की कीमतें (gold price update) कल की अपेक्षा कम हुई हैं और चांदी में हल्की तेजी देखी गई है। खबर में जानिये किन शहरों में क्या हो गए हैं सोना-चांदी के ताजा रेट।

अब इतने हो गए सोना-चांदी के दाम-

अधिकतर शहरों में 8 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 87330  रुपये प्रति तोला रही है, कल की अपेक्षा सोने के दामों में 800 रुपये से भी अधिक की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 80065 रुपये (22 carat gold price) प्रति 10 ग्राम आंकी गई है। पिछले सप्ताह की तुलना में 24 कैरेट सोने के रेट में डेढ़ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के रेट 102310 रुपये (24 carat gold price) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। इसमें कल की अपेक्षा 110 रुपये की प्रति किलो के हिसाब से तेजी आई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव -

- दिल्ली में आज सोने की चमक फीकी हुई है। सोने का भाव यहां पर 87330 रुपये (gold price in delhi) प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कल शुक्रवार को सोने के दाम 88170 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से रहे थे। एक वीक पहले की बात करें तो 2 मार्च को सोने का भाव 86790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।


-जयपुर में भी कुछ इसी तरह सोने के दामों में नरमी देखी गई। आज यहां पर सोने का भाव 87325 रुपये (gold price in jaipur) प्रति 10 ग्राम दिखाई दिया। कल सोने का भाव 88165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।  एक सप्ताह पहले सोना 86795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था।

- लखनऊ में भी सोने के दाम गिरे हैं, आज 8 मार्च को गोल्ड का रेट यहां पर 87345 रुपये (lucknow gold price) प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो कल 88185 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह से एक दिन में ही रेट काफी कम हुए हैं। पिछले हफ्ते सोने का भाव 86819 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

- हरियाणा के चंडीगढ़ में आज सोने का भाव 87335 रुपये (chandigarh me sone ka bhav) प्रति 10 ग्राम है। कल यह भाव 88179 रुपये प्रति 10 ग्राम था।  और पिछले हफ्ते सोने का भाव 86805 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
- अमृतसर में शनिवार 8 मार्च को 10 ग्राम सोने का भाव 87355 रुपये रहा। पिछले हफ्ते 2 मार्च की बात करें तो यह  86825 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक सप्ताह पहले इसमें काफी बढ़ौतरी देखी जा रही थी, जबकि कल शुक्रवार 7 मार्च को सोने का भाव 88195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। 

जानिये इन शहरों में क्या हैं चांदी के रेट-

- महानगर दिल्ली में शनिवार 8 मार्च को चांदी 102310 रुपये (silver price delhi) प्रति किलोग्राम बिकी है। कल की तुलना में आज रेट काफी बढ़े हैं। कल चांदी का भाव 101010 रुपये प्रति किलोग्राम ही था।  पिछले सप्ताह 2 मार्च को 100105 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चांदी बिकी थी।
- राजस्थान में कई जगह चांदी के दाम 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर हैं। जयपुर में आज चांदी का भाव 102710 रुपये (jaipur me chandi ka bhav) प्रति किलो रहा। शुक्रवार को ये रेट 101405 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
- लखनऊ में इस समय चांदी का भाव 103208 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल लखनऊ में 101910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से चांदी बिकी थी। यह एक सप्ताह पहले 101009 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी।


- चंडीगढ़ में 8 मार्च को चांदी का भाव 101710 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। कल यहां पर चांदी का भाव 100405 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेड कर रहा था। 2 मार्च को चांदी का भाव चंड़ीगढ़ में 99510 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब था।
- पटना में आज चांदी का भाव 102405 रुपये (patna silver price)प्रति किलोग्राम है। कल शुक्रवार को चांदी का भाव 101110 रुपये प्रति किलोग्राम था। अगर एक सप्ताह पहले का भाव देखें तो  चांदी का भाव 100210 रुपये प्रति किलोग्राम था।

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान -

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो इसकी शुद्धता की पहचान (sudh sone ki pahchan) जरूर कर लें। इसके लिए हॉलमार्किंग को ध्यान से देखें। यह बीआईएस एजेंसी द्वारा की जाती है। 24 कैरेट सोने पर 999 हॉलमार्क होता है तथा 22 कैरेट सोने पर 916 लिखा होता है। इन अंकों के आधार पर आप शुद्ध सोने की पहचान कर सकते हैं। सोने और चांदी की कीमतें  (sona chandi ka taja bhav) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मांग और सरकारी नीतियों के कारण प्रभावित होते रहते हैं।