Gold Rate : अगले साल कितने में मिलेगा 10 ग्राम सोना, आ गई नई रिपोर्ट
Gold Price trend : इस समय सोने के भाव सातवें आसमान पर चल रहे हैं। आधा तोला सोना खरीदने में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ही सोने के भाव (sone ka bhav) बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। सोने में आई इस तेजी के बीच ताजा रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि अगले साल 10 ग्राम सोने का भाव क्या होगा।

HR Breaking News- (Gold Price hike) हर दिन सोना नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल में ही प्रति तोला सोना 1 लाख (Gold rate update) के आंकड़े को छू चुका है। हालांकि अब रेट इस आंकड़े से कुछ नीचे हैं, लेकिन ग्राहकों को सोना खरीदना (gold buying tips) महंगा पड़ रहा है।
2025 के अंत तक तो रेट काफी हाई होंगे और अगले साल 2026 में ये कहां पहुंचेंगे, यह आप नीचे दिए गए आंकड़ों से जान सकते हैं।
मई 2026 में इतने होंगे सोने के दाम-
पिछले महीने की 22 अप्रैल सोना खरीददारों को अच्छी तरह से याद है। इस दिन पहली बार सोना 1,00,000 रुपये (Gold Price 11 may) प्रति तोला हो गया था।
इस हिसाब से इस साल के अंत तक सोने के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसके बाद साल 2026 की दूसरी तिमाही तक यानी मार्च के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 4,000 डालर प्रति औंस (MCX gold price) के पार जा सकती हैं। तब घरेलू स्तर पर सोना 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब होगा।
इस कारण आएगी भाव में तेजी-
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, बढ़ते टैरिफ और मंदी की संभावनाओं के चलते सोने के भाव और बढ़ सकते हैं। निवेशक भी अब सोने में निवेश (gold investment) करने की ओर रुख कर रहे हैं।
सोने की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इस साल के अंत तक सोना 3700 डालर (gold rate today) प्रति औंस के भाव तक पहुंच सकता है। तब भारत में यह 1,15,000 रुपये प्रति तोला हो जाएगा।
इस साल इतना मिला सोने से रिटर्न-
साल 2025 में अब तक सोने में निवेश करने वालों को 30 प्रतिशत तक का रिटर्न (gold return in 2025) मिला है। जनवरी से लेकर अब तक कई बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका सोना प्राइस टारगेट 3,700 डालर प्रति औंस पर आ गया है।
वैश्विक तनाव व संघर्ष इसी तरह से चलता रहा तो यह 4,500 डालर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है। ऐसा होने पर भारत में सोने का भाव 1,40,000 रुपये (sone ka bhav) प्रति तोला होगा। हालांकि यह स्थिति अगले साल दिसंबर तक देखने को मिल सकती है।
कीमतों में उतार चढ़ाव जारी-
एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय सोने के भाव (gold rate update) में उतार चढ़ाव जारी है। अब 24 कैरेट सोना 96,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव (silver price today) इस समय 95 हजार 700 रुपये प्रति किलोग्राम है।
अभी मई माह में सोने की कीमतों (gold price 11 may 2025) में कुछ गिरावट देखने को मिली है, जो कुछ समय तक जारी रहेगी। इसके बाद इन दोनों धातुओं की कीमत और बढ़ने की संभावना है। अगले साल तक सोने का भाव (sona chandi ka bhav) आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकता है।