home page

Gold Rate : आ गई नई रिपोर्ट, साल 2026 के दिसंबर तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट

Sone Ka rate : सोने की कीमतों में इस साल तगड़ा उछाल आया है। आए दिन सोने के रेट नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। पिछले 10 महीनों में सोने के भाव में 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) की बात करें तो जनवरी में 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाली चांदी अब 1 लाख 50 हजार रुपये से महंगी बिक रही है। सोने के बढ़ते रेट को देखते हुए लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि साल 2026 के अंत तक सोने के रेट कहां तक पहुंच जाएंगे। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
Gold Rate : आ गई नई रिपोर्ट, साल 2026 के दिसंबर तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट 

HR Breaking News - (Gold Price)। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। पिछले काफी दिनों से लगातार सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। त्योहारी सीजन के जाने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट (Gold Silver Price) बढ़ने शुरू हो गए हैं। 


दीपावली के आसपास सोने में चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट (Gold Rate Hike) सातवें आसमान में पहुंच गए थे, लेकिन अब पिछले 10 दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से फिर से रेट बढ़ जाएंगे। इसी बीच एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि साल 2026 के अंत तक सोना कहां पहुंचे जाएगा।
 


सोने की कीमतों को लेकर सामने आई रिपोर्ट - 

जेपी मॉर्गन द्वारा अनुमान लगाया गया है कि साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत (Gold rate) कहां पहुंच सकती है। यह रिपोर्ट उन लोगों के लिए बेहतर साबित होगी, जो भविष्य के लिए सोने (Sone Ka rate) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। चलिए जानते हैं सोने के भाव को लेकर क्या कहती है जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट।

2026 के दिसंबर तक इतना होगा सोने का भाव - 

जेपी मॉर्गन का कहना है की देखा जाए तो इस साल की शुरुआत से अब तक सोना महंगा होता जा रहा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कुछ ही दिनों में यह हाई लेवल पर जा पहुंचा है। साल 2026 की अंत तक सोने का रेट (Gold Price Hike) 5055 प्रति औंस पहुंच सकता है। अगर इसे भारतीय रुपए में देखें तो सोने का भाव  (Sone Ka Bhav) 2026 के दिसंबर तक 1,56,521 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि 24 कैरेट सोना करीब 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास जा सकता है।


अगर 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) की बात करें तो यह 1,43,477 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच सकता है। अनुमान है की 22 कैरेट सोने का भाव 2026 के अंत तक 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करेगा। 

आज का ताजा सोने  का भाव - 


शहर            22 कैरेट सोने का रेट     24 कैरेट सोना भाव 
दिल्ली             111490                          121620
मुंबई               111340                            121470
अहमदाबाद     110490                            121520
चेन्नई              111340                            121470
कोलकाता       111340                            121470
हैदराबाद        111340                            121470
जयपुर            111490                            121620
भोपाल           110490                           121520
लखनऊ         111490                            121620
चंडीगढ़          111490                            121620


चांदी का लेटेस्ट रेट - 


सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 31 अक्टूबर को चांदी की कीमत (Silver rate Down) 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रही है। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।