Gold Rate Prediction : 2026 के अंत तक इतने में मिलेगा एक तोला, एक्सपर्ट ने दी जानकारी
HR Breaking News - (Gold Rate) सोने की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। भले ही बीते कुछ दिनों सोने की कीमतों (aaj sone ka bhav) में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमतों में उछाल का दौर जारी रहने वाला है और सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना सकती है। खबर में जानिए की 2026 के अंत तक 10 ग्राम सोने का भाव कितना हो जाएगा।
एक्सपर्ट ने दी निवेशकों को ये सलाह
जानकारो का कहना है कि सोने का भाव (gold price today) 2026 के आखिर तक कई आर्थिक और वैश्विक फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। मुद्रास्फीति, डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मांग पर गौर करते हुए कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी र ह सकता है। इन्वेस्टर्स को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है और इस दौरान सही समय पर इन्वेसटमेंट करने की एडवाइस दी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
सोने की कीमत (gold rate news) में लगातार बढ़ौतरी का दौर जारी रहा है। यूबीएस के आंकड़ों के मुताबिक अगले कुछ महीनों में सोने की कीमतें नई ऊचाईयों पर पहुंच सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6200 डॉलर प्रति औंस के लेवल को क्रॉस कर सकता है। अगर इसे इंडियन करेंसी के हिसाब से देखे तो यह करीब 1,98,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ सकता है।
ऑलटाइम हाई से नीचे चल रहे भाव
हालांकि अभी सोने-चांदी के भाव (gold rates) ऑलटाइम हाई से नीचे चल रहे हैं और ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारों को कीमतों में आई इस गिरावट का लाभ उठाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि अब कुछ ही समय में शादी-विवाह का मौसम शुरू होने के साथ ही एक बार सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी।
साल के आखिर में सोने के रेट
एक्सपर्ट का कहना है कि 2026 के आखिर तक चांदी की कीमतें (Silver Prices 2026) 100 डॉलर प्रति औंस के पार जाने की संभावना है। यानी चांदी की कीमत छह लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, सोने की कीमत (sone ka bhav) दो लाख रुपये के पार पहुंच सकती है।
