Gold Rate : मई 2027 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate :सोना एक कीमती धातु है। आज के समय में निवेश के लिए सोना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। कोई भी निवेशक हो, सबसे पहले आजकल सोने की ओर देख रहा है। इसका कारण है सोने का रिटर्न और कम जोखिम। वहीं, सोने के दाम इस साल तो बेहिसा बढ़ हैं। एक्सपर्ट ने मई 2027 तक के सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर भी अनुमान जाहिर कर दिया है। आइए जानते हैं-

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में फिलहाल उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है कि कभी सोना सस्ता हो रहा है तो कभी दाम गिर रहे हैं। हाल ही में सोने के दाम एक लाख के बेहद करीब चले गए हैं। सोने के दामों में तेजी ने लोगों को परेशान भी कर रखा है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम 11 मई को सर्राफा बाजार में बढ़े हैं। सोने के दामों में काफी तेजी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) 480 रुपये बढ़कर 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गई है।
सोना फिर से एक लाख के करीब जा पहुंचा है। चेन्नई में सोना का भाव 22 कैरेट में 91310 रुपये तोला और 22 कैरेट सोने का दाम 99610 रुपये तोला चल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 75360 रुपये दर्ज किया गया है।
इसलिए बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित्ता है। इसी वजह से सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोगों को जोखिम लेने से डर लग रहा है, जिस कारण लोग अपने ऐसेट को सुरक्षित रखने के लिए सेफ हेवन माने जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यहीं कारण है कि सोने की मांग बढ़ी और दाम भी बढ़ गए।
सोने ने दिया तगड़ा रिटर्न
सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार बढ़ौतरी जारी है। साल में सोने ने 30 प्रतिशत रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे।
22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। वहीं, उस समय एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपये पर चला गया था।
आभूषण खरीद हो रही कम
सोने के दामों में तेजी के कारण सोने के आभूषण कम खरीदे जा रहे हैं। जबकि सोने में निवेशकों की रूचि बढ़ी है। सोने के आभूषणों की खरीद 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, सोने में निवेश करने वालों ने सोने में 7 प्रतिशत ज्यादा निवेश किया है।
पॉजिटिव रिटर्न दे रहा गोल्ड
सोने ने पिछले 11 साल में 8 दफा पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोना पिछले चार साल में दौगुना हो चुका है। सोना गिरता भी है तो निवेशक का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करता है। इसलिए सोने (Gold Rate) को लोग सुरक्षितन निवेश के तौर पर देखते हैं।
मई 2027 तक कितने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर एक्सपर्ट रोहित वर्मा ने कहा है कि सोने के दाम मई 2027 तक काफी बढ़ जाएंगे। 2024 में सोने ने 12 हजार रुपये से ज्यादा का रिटर्न दिया था। वहीं, महंगाई के साथ सोने के दाम बढ़ रहे हैं। 2025 में अभी तक सोना 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है।
ऐसे में इस साल के अंत तक कम से भी कम सोना 10 हजार रुपये और बढ़ेगा। वहीं, 2026 में भी कम से कम लगाकर चलें तो 20 हजार कार रिटर्न अवश्य देगा। वहीं, मई 2027 तक सोना आज से 35 हजार रुपये कम से कम महंगा हो चुका होगा और सोने के दाम तब तक 1 लाख 35 हजार के आसपास रह सकते हैं।